{"_id":"6750a0b9930ca0059f0075b4","slug":"bku-workers-demonstrated-in-kotwali-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-134456-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली में प्रदर्शन
विज्ञापन
गोला कोतवाली में धरने पर बैठे किसान नेताओं से बात करते सीओ गवेंद्र गौतम। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। गौतम बुद्ध नगर में किसानों पर लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू ने बताया कि तीन दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर में शांतिपूर्ण ढंग से धरना- प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। बाद में किसानों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गिरफ्तार किसानों की रिहाई के लिए सभी जिलों में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
जब तक किसान रिहा नहीं किए जाते, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने पर बैठे किसान नेताओं से एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और सीओ गवेंद्र गौतम ने धरना खत्म करने के लिए वार्ता की लेकिन किसान नहीं माने और धरनाृप्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
इस मौके पर त्रिभुवन लाल, श्यामू शुक्ला, विमलेश कुमार, आदेश, मुख्तियार सिंह, गुरनाम सिंह, बलबीर सिंह, संग्राम सिंह, अचल यादव आदि मौजूद रहे।