फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP sought clarification from four including Pushpa, Awadhesh Singh

Lakhimpur Kheri: विधायक को थप्पड़ मारने वाले जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, उनकी पत्नी समेत चार को नोटिस

Fri, 11 Oct 2024 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2024 12:08 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने के मामले में भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, उनकी पत्नी समेत चार को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
BJP sought clarification from four including Pushpa, Awadhesh Singh
आमने सामने भाजपा विधायक और अवधेश सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा में डेलीगेट के नामांकन के दौरान बुधवार को भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने की घटना का संज्ञान पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने लिया है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह, उनके पति जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की पूर्व सह संयोजक ज्योति शुक्ला को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि भाजपा की सक्रिय सदस्य पुष्पा सिंह व अवधेश सिंह के अलावा अनिल यादव व ज्योति शुक्ला ने पार्टी के सदर विधायक योगेश वर्मा, संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ राजू अग्रवाल और शक्ति केंद्र संयोजक रामकृष्ण पुरी गांधी के साथ अभद्रता की है। यह अनुशासनहीनता है। नोटिस जारी करते हुए चेतावनी भी दी गई है कि समय से स्पष्टीकरण और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


यह था मामला 
बुधवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा में डेलीगेट चुनाव के लिए पर्चे बिक्री किए जा रहे थे। इसी बीच सदर विधायक योगेश वर्मा और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह आमने-सामने आ गए। पुलिस की मौजूदगी में अवधेश सिंह ने सदर विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना के बाद विधायक समर्थक आक्रोशित हो उठे और अवधेश सिंह व उनकी पत्नी पुष्पा सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुआ बवाल शाम चार बजे के बाद तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed