फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP's workshop Done at nursery

भाजपा की कार्यशाला शिशु मंदिर में संपन्न

Fri, 28 Aug 2015 11:48 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Fri, 28 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के टेढ़ेश्वर नाथ मंदिर पर चल भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को पुलिस ने परमीशन न होने से रोकवा दिया। दूसरे दिन परमीशन होने के बाद सरस्वती शिशु मंदिर पर कार्यशाला सम्पन्न हो सकी।
विज्ञापन

बिजुआ के टेढ़ेश्वर नाथ मंदिर पर भाजपा की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। मंदिर पर चल रहे कार्यक्रम में रात को आठ बजे के बाद पहुंची पुलिस ने परमीशन मांगी। परमीशन न होने से पुलिस ने पहले दिन का कार्यक्रम रोकवा दिया। सुबह प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले मंदिर पर ही शुरू किया बाद में स्कूल में कार्यक्रम समापन किया गया। सेक्टर प्रमुख ज्ञानप्रकाश वाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम रोके जाने की जानकारी रात को ही पार्टी जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा और उच्च नेताओं को दी गई। इसके बाद रात को ही नेताओं ने एसपी खीरी को जानकारी दी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के इस कृत्य को स्थानीय नेताओं के शिकायत किए जाने पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गिनाई गईं पार्टी की उपलब्धियां
दो दिवसीय कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास के बारे में रूबरू कराया गया। साथ ही केंद्र सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने पर जोर दिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के नाम से तीन भाग की कार्यशाला के समापन के मौके पर पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, अवधेश मिश्रा के अलावा क्षेत्रीय कार्यकर्ता हरिओम शुक्ला, नंद किशोर अवस्थी, नरेंद्र वाजपेयी, कृष्ण मुरारी पांडे, राजेंद्र तिवारी, धीरेंद्र दीक्षित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed