फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP MLA parked his Scorpio on road at night and created ruckus in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: रात में भाजपा विधायक ने बीच सड़क पर लगाई स्कार्पियो, फिर जमकर किया हंगामा; देखें वीडियो

Tue, 11 Feb 2025 11:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 11:43 AM IST
सार

सदर विधायक योगेश वर्मा सोमवार रात कहीं जा रहे थे। संकटा चौराहे पर उनकी गाड़ी जाम में फंसी तो विधायक ने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर लगा दी। उन्होंने हंगामा भी किया। 

विज्ञापन
BJP MLA parked his Scorpio on road at night and created ruckus in Lakhimpur kheri
सड़क पर खड़ी विधायक की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सदर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। सोमवार की रात सदर विधायक अपनी स्कार्पियो गाड़ी से कहीं जा रहे थे। संकटा देवी चौराहे पर बिजली की लाइन ठीक की जा रही थी, जिससे जाम लगा हुआ था। भाजपा विधायक की गाड़ी वहां फंसी तो उन्होंने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर लगवा दी और काफी देर तक हंगामा किया। 

विज्ञापन


सूचना पाकर शहर कोतवाल अंबर सिंह मौके पर पहुंचे और विधायक का मान-मनौव्वल करके मामला शांत कराया। शहर कोतवाल ने बताया कि बिजली लाइन के तार झूल रहे थे, जिन्हें कर्मी ठीक कर रहे थे। तभी जाम लगा था, जिससे सदर विधायक ने नाराजगी जताई थी। उधर, किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed