फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP MLA angry on officer when seeing the bulldozer arrived to remove illegal encroachment

बुलडोजर देख भड़के भाजपा विधायक: अवैध कब्जा हटवाने पहुंचे अफसरों से नोकझोंक; बोले- इसे यहां से हटाइए

Thu, 25 May 2023 06:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 May 2023 06:41 PM IST
सार

भाजपा विधायक ने जेसीबी देखकर ही नाराजगी जाहिर करते हुए बुलडोजर को तुरंत हटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा अपनी जमीन बताकर जेसीबी लाकर ग्रामीणों को डराने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
BJP MLA angry on officer when seeing the bulldozer arrived to remove illegal encroachment
विधायक की अफसरों से हुई नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां के घोला निषादनगर में बृहस्पतिवार को वन विभाग की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए विभागीय टीम राजस्व और पुलिस बल के साथ पहुंची तो क्षेत्रीय भाजपा विधायक रोमी साहनी से सामना हो गया। विधायक से जमकर नोकझोंक हुई। विभाग के अफसरों ने बताया कि ग्रामीणों ने वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा है, लेकिन विधायक के तेवर देखत हुए टीम बिना कोई कार्रवाई के ही वापस चली गई। 

विज्ञापन


नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, वन विभाग पलिया के प्रभारी रेंजर विमलेश कुमार, संपूर्णानगर थाना प्रभारी सियाराम पुलिस बल व वन विभाग की टीम के साथ जेसीबी लेकर घोला निषादनगर पहुंच थे। यहां उन्होंने वन भूमि से अवैध कब्जा हटाने की बात कही। ग्रामीणों ने इसे लेकर पहले ही भाजपा विधायक रोमी साहनी को सूचना दे दी थी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे विधायक ने जेसीबी देखकर ही नाराजगी जाहिर करते हुए बुलडोजर को तुरंत हटाने की बात कही। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि वन विभाग द्वारा अपनी जमीन बताकर जेसीबी लाकर ग्रामीणों को डराने का काम किया जा रहा है। जबकि ग्रामीण इस जमीन पर करीब 70 वर्षों से काबिज है। वन विभाग सरकार की छवि धूमिल करने का काम कर रहा है। विधायक के तेवर देखकर अफसरों को बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे गांव में रहते हैं करीब 150 परिवार

ग्रामीणों का कहना है कि करीब 70 वर्षों से यहां 150 परिवार निवास करते हैं, जो इसी भूमि पर खेतीबाड़ी करके अपनी जीविका चलाते हैं। लेकिन वन विभाग आए दिन नोटिस जारी कर पूरा निषादनगर गांव खाली करने की बात कहता है, जिससे ग्रामीण हमेशा दहशत में रहते हैं। गांव के पास ही गड्ढा खोद दिया है, जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं कि भविष्य में उनको उजाड़कर वन विभाग जमीनों पर कब्जा कर लेगा।

क्या कहते हैं प्रभारी रेंजर

इस बारे में पलिया के प्रभारी रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि जंगल से सटी वन विभाग की करीब 100 एकड़ जमीन पर कब्जा है, जिसमें से कुछ जमीन पर से कब्जा हटाकर वन विभाग ने खाई खोद दी थी। लेकिन ग्रामीणों ने चोरी छिपे रात में उस खाई को भी पाटकर फिर से जमीनों में मिला लिया है जिसपर से कब्जा हटाने ही टीम वहां गई थी।

भाजपा विधायक रोमी साहनी ने कहा कि जब तक ग्रामीणों को ग्राम समाज की भूमि पर स्थापित नहीं किया जाता है, तब तक वन विभाग उनको उजाड़ने का सपना छोड़ दे। वह ग्रामीणों के साथ हैं और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed