फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP Mahila Morcha protests outside SP MP's residence

Lakhimpur Kheri News: सपा सांसद आवास के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Mon, 11 May 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 11 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha protests outside SP MP's residence
सांसद आवास के बाहर धरना देती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिलाओं ने सोमवार को खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने विपक्षी सांसदों पर संसद में महिला आरक्षण बिल को पास न होने देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू लता के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में महिलाओं ने कहा कि महिला आरक्षण बिल सभी वर्ग और दलों की महिलाओं के हित में है। उनका कहना था कि यदि यह बिल पारित हो जाता तो राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती और उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिल को जल्द लागू करने की मांग उठाई। इस मौके पर जिला मंत्री रश्मि गुप्ता, संगीता पुरी, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अनीता निगम, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
2023 में नारी वंदन अधिनियम बिल पास हो गया था, शीर्ष नेता महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा महिला विरोधी है इसीलिए जिले में एक महिला को ही टिकट दिया, इस बार 2027 के चुनाव में भाजपा कम से कम चार टिकट महिलाओं को दे। विधानसभा चुनाव में भाजपा 403 सीटों में आरक्षण देकर महिलाओं को 33 प्रतिशत टिकट दे, तब सिद्ध होगा कि भाजपा महिला हितैषी है।
- उत्कर्ष वर्मा, सांसद खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed