फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP Mahila Morcha protests in support of women's reservation

Lakhimpur Kheri News: महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Wed, 22 Apr 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha protests in support of women's reservation
भाजपा के जनाक्रोश कार्यक्रम में मौजूद इंटर कॉलेज की छात्राएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को आर्यकन्या चौराहे पर महिला पदाधिकारियों ने जनाक्रोश कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शामिल भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर महिला आरक्षण बिल पारित न होने देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष महिलाओं को उनका अधिकार देने में बाधा बन रहा है।
विज्ञापन


भाजपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष मंजू लता ने कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण इसमें देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया। छात्राओं ने हाथों में बैनर लेकर महिला आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में चौराहे पर विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान भाजपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष मंजू लता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, जिला मंत्री संगीता पुरी, अनीता निगम, पारुल गुप्ता, उमा राज, अनुशी जायसवाल, माला शास्त्री नगर अध्यक्ष, मीनू गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शिप्रा चनाना मौजूद रहीं।
-----------------
छात्राओं की भागीदारी पर घिरी भाजपा



लखीमपुर खीरी। भाजपा के जनाक्रोश कार्यक्रम में छात्राओं की भागीदारी को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। आर्यकन्या चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में आसपास के स्कूल सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को बुलाकर प्रदर्शन में शामिल कराया गया। इस दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन करते समय छात्राओं से नारेबाजी भी कराई गई।


कार्यक्रम के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। छात्राओं की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे राजनीति का गिरता स्तर बताते हुए छात्राओं को ऐसे कार्यक्रमों में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ ने इसे राजनीतिक उद्देश्य के लिए छात्राओं के इस्तेमाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

फिलहाल यह मुद्दा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार तूल पकड़ रहा है और भाजपा की इस पहल की आलोचना की जा रही है।
-----------
जानकारी में आया है कि नारियों का कार्यक्रम है, यदि कार्यक्रम पार्टी से संबंधित है तो छात्राओं को बुलाना गलत है। इसके लिए स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।

- विनोद मिश्रा, डीआईओएस
----

महिलाओं का कार्यक्रम था, महिला आरक्षण बिल के समर्थन में छात्राएं स्वयं आई थीं, उनकी सुरक्षा के लिए महिला पदाधिकारी एकत्र थीं। बाकी भाजपा का कार्यक्रम से मतलब नहीं था।
-अरविंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा

भाजपा के जनाक्रोश कार्यक्रम में मौजूद इंटर कॉलेज की छात्राएं। संवाद

भाजपा के जनाक्रोश कार्यक्रम में मौजूद इंटर कॉलेज की छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed