बरवर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दोषी नाबालिग पर हुई कार्रवाई को हिन्दू समुदाय के लोगों ने नाकाफी बताया।असंतुष्ट लोगों ने आरोपी नाबालिग को तुरंत जेल भेजने की मांग करते हुए चौकी के घेराव का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह, प्रशिक्षु सीओ स्वर्णिमा सिंह, थाना प्रभारी दीपक राठौर पुलिस बल के साथ चौकी पर पहुंचे। भीड़ को समझाकर शांत कराया। घेराव करने वालों में भाजपा नेता ज्योतिर्मय बरतरिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे, धर्मेश शर्मा, मोनू दिवेदी, सुभाष पांडे, जिला पंचायत सदस्य लालबहादुर वर्मा, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सात वर्ष से कम सजा वाले मामलों में पुलिस आरोपी को जेल नहीं भेज सकती है।