{"_id":"611023888ebc3e73d357f13a","slug":"bjp-leaders-surrounded-the-police-station-came-to-meet-the-police-bid-lakhimpur-news-bly4557142112","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं ने घेरा थाना, पुलिस बोली मिलने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं ने घेरा थाना, पुलिस बोली मिलने आए थे
विज्ञापन
संपूर्णानगर। रानीनगर कॉलोनी में बीते शनिवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में एक कार्यकर्ता की शिकायत पर भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि भाजपा नेता थाने में केवल मिलने आए थे।
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के रानीनगर कॉलोनी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक हुई थी, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता रामचंद्र ने पूर्व की घटना में पुलिस पर उसके साथ अभद्रता करने और बाइक चेकिंग के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। रामचंद्र का कहना था कि रुपये न देने पर पुलिस ने बाइक थाने में ही खड़ी करा ली थी। यह जानकारी होने पर बैठक के बाद सभी भाजपाई थाने का घेराव करने पहुंचे गए।
उधर, थाना प्रभारी ने 500 रुपये जुर्माने की बात कहते हुए बाइक छोड़ दी। थाना प्रभारी ने सुनीत कुमार ने बताया कि थाने का घेराव करने की बात गलत है, सभी भाजपा पदाधिकारी परिचय करने के लिए आए थे।