फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP leaders reaches Lucknow to sought out the matter

भाजपाइयों ने लखनऊ में डाला डेरा, प्रदेश नेतृत्व को दी जानकारी

Wed, 17 Jan 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders reaches Lucknow to sought out the matter
bjp
विकास भवन के एआर कोऑपरेटिव कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामू पांडे के साथ हुई मारपीट से आक्रोशित भाजपा जिला कार्यकारिणी के लोगों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय पर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी और शाम को प्रदेेश अध्यक्ष से भी मिले।
विज्ञापन

जिले में 29 जनवरी को सहकारी समितियों का चुनाव होना है। डीसीबी अध्यक्ष पद के लिए भाजपा कार्यकर्ता विनीत मनार अपने को भाजपा द्वारा डीसीबी अध्यक्ष का चुनाव लड़ाने का प्रचार करने लगे। इससे भाजपा में गुटबाजी शुरू हो गई। शनिवार रात एआर कोऑपरेटिव ऑफिस में आरक्षण निर्धारण को लेकर चल रहे काम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामू पांडे और विनीत मनार आदि लोग मौजूद थे। इस सदर विधायक योगेश वर्मा भी समर्थकों सहित जा पहुंचे। जहां पर आरक्षण को लेकर विवाद होने लगा, जो मारपीट में तब्दील हो गया। पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामू पांडे का कहना था कि सदर विधायक ने उन्हें और उनके समर्थकों के साथ मारपीट, गाली गलौज करते हुए धमकी दी थी, जिसकी उन्होंने एसपी आवास जाकर तहरीर भी दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ हुई घटना से जिला संगठन के लोग आक्रोशित हो उठे और सभी ने जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, निघासन विधायक और पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश कार्यकारिणी के संगठन मंत्री सुनील बंसल सहित ब्रज बहादुर, विद्यासागर सोनकर, सनिल विश्नोई को मामले की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई और पूर्व मंत्री व विधायक रामकुमार वर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी संगठन के पदाधिकारियों को दे दी है, अब आगे की कार्रवाई प्रदेश नेतृत्व को करनी है।
विज्ञापन


आज आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 
निघासन। खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी के प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे बुधवार को सांसद के गांव बनवीरपुर में आयोजित खिचड़ी भोज में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका ढखेरवा, सिंगाही सहित लखीमपुर के टिडुही के पास स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed