फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाचा का कत्ल: दुश्मनों को फंसाने के लिए रची ये साजिश, छोटी सी गलती से सामने आया भतीजे का चौंकाने वाला सच

Tue, 18 Mar 2025 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Mar 2025 09:13 AM IST
सार

बरेली में युवक ने संपत्ति के विवाद में चाचा की हत्या कर दी। भतीजे ने दुश्मनों को फंसाने के लिए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। फंसने पर आरोपी भतीजे ने चौंकाने वाला सच कबूल किया।

विज्ञापन
Young Man killed his uncle in property dispute In Bareilly See photos
bareilly murder - फोटो : अमर उजाला
बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र में सिकलापुर चौराहे के पास घर में सो रहे 62 वर्षीय दयाशंकर की सगे भतीजे ने संपत्ति के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुनियोजित तरीके से रविवार आधी रात के बाद की गई और अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट करा दी। पुलिस ने लगातार 15 घंटे जांच के बाद हकीकत का पता कर लिया। आरोपी मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।


रविवार रात एक बजे रितिक नाम के युवक ने कोतवाली में दीवान को कॉल करके अपने चाचा दयाशंकर की हत्या की सूचना दी। सिकलापुर चौराहा घटनास्थल बताया गया जो कोतवाली से महज आधा किमी दूर था। सूचना से पुलिस हैरान रह गई। 

इंस्पेक्टर अमित पांडेय व सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बुजुर्ग का शव उनके बिस्तर पर रक्तरंजित पड़ा मिला। रितिक ने जो बातें बताई वह चौंकाने वाली थीं। उसने पांच लोगों के नाम बताए। कहा कि यह लोग उसे मारने आए थे और उसके चाचा को धोखे में गोली मारकर चले गए।
 
Trending Videos
Young Man killed his uncle in property dispute In Bareilly See photos
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
15 घंटे की जांच में चौंकाने वाला खुलासा
इन पांच लोगों में नीरज, अमित, सचिन, वासू व अप्पू शामिल थे। इनमें अमित व सचिन आपस में सगे भाई थे। एसपी सिटी मानुष पारीक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निर्देश दिया तो पुलिस ने रात में ही इन लोगों को इनके घर से पकड़ लिया। अधिकांश लोग घरों में बेफिक्र होकर सो रहे थे। पुलिस ने इनसे पूछताछ व सभी तरीकों से जांच शुरू कर दी। लगातार ऐसी जानकारियां सामने आती गई कि रितिक की ही गर्दन पर फंदा कसता चला गया। करीब 15 घंटे तक चली जांच में मामले का खुलासा हो गया। रितिक ने आरोप कबूल कर लिया।
 
Young Man killed his uncle in property dispute In Bareilly See photos
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चाचा के साथ दुश्मनों को भी ठिकाने लगाने के लिए रची थी साजिश
बरेली के सिकलापुर में अपने चाचा की हत्या करने वाले रितिक ने एक तीर से दो निशाने साधने की हरसंभव कोशिश की। वह चाहता था कि चाचा की हत्या कर संपत्ति कब्जा ले और उनकी हत्या में दुश्मनों को जेल भिजवा दे, हालांकि घटनास्थल पर पहुंचते ही उसकी कारस्तानी की परतें खुलती चली गईं। सीसीटीवी फुटेज में वह बिजली काटता नजर आ रहा है। इसके कारण घर में लगे कैमरे बंद हो गए थे। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव व कोतवाल अमित पांडेय ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो रितिक के घर में अंदर-बाहर छह सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जिस कमरे में दयाशंकर का शव बिस्तर पर पड़ा था, वहां भी कैमरा लगा था। तब लगा कि हत्यारोपी फुटेज में आ ही गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Young Man killed his uncle in property dispute In Bareilly See photos
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
काटी घर की बिजली
रितिक से डीवीआर दिखवाने के लिए कहा तो उसने बताया कि नीरज और उसके साथियों से 15 मार्च को उसका प्रेमनगर में झगड़ा हुआ था। उन लोगों ने उसकी हत्या की धमकी दी थी। एक दिन पहले ये लोग उसका दरवाजा तोड़ गए। इसलिए वह जानबूझकर घर से चला गया था। रितिक ने बताया कि आरोपियों ने घर में आते ही उसके घर की लाइट बिजली काट दी, इससे सभी कैमरे बंद हो गए। उसने घर लौटकर ये घटना देखी तो तार जोड़कर पहले बिजली चालू की फिर पुलिस को सूचना दे दी।

 
विज्ञापन
Young Man killed his uncle in property dispute In Bareilly See photos
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
22 मिनट के लिए बंद हुए कैमरे
यहीं से रितिक पुलिस के रडार पर आ गया। पुलिस ने रास्ते के दूसरे सीसीटीवी चेक किए तो इसी 22 मिनट की अवधि में रितिक के घर आने व जाने की पुष्टि हो गई। यहां तक कि लाइन काटते वक्त की फुटेज मिल गई। सर्विलांस ने भी पुलिस की मदद की, आरोपियों का घटनास्थल से दूर तक वास्ता नहीं मिला। दुकान बेचने की जुगत में थे दयाशंकर पुलिस को पता लगा कि दयाशंकर खाने-पीने के शौकीन थे। इसी वजह से उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed