फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP chalks out strategy for 'Tiranga Har Ghar' campaign

Lakhimpur Kheri News: भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान की बनाई रणनीति

Wed, 05 Aug 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP chalks out strategy for 'Tiranga Har Ghar' campaign
भाजपा कार्यालय में कार्यशाला को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता। संवाद
लखीमपुर खीरी। भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें अभियान की रूपरेखा और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का अभियान भी चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से 11 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राओं के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संयोजक आशू मिश्रा ने बताया कि 10 से 13 अगस्त तक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर विलोबी मेमोरियल से भव्य तिरंगा यात्रा निकलेगी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने लोगों से 15 अगस्त शाम पांच बजे तक सम्मानपूर्वक तिरंगा उतारने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में अनुश्री जायसवाल, दिव्या सिंह, रामजी मौर्य, देवदत्त चड्ढा, शौर्य सक्सेना, शरद मिश्रा, सुमित जायसवाल, आशीष गुप्ता, राहुल मिश्रा, अजय अवस्थी, अंबरीश सिंह और कीर्ति गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed