{"_id":"6adba2aea73f08cb660241bf","slug":"bjp-and-sp-workers-face-off-amid-claims-of-victory-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-188237-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जीत के दावों के बीच आमने-सामने आए भाजपा-सपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जीत के दावों के बीच आमने-सामने आए भाजपा-सपा कार्यकर्ता
Fri, 23 Oct 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
नारे लगाते सपा कार्यकर्ता साथ में जिलाध्यक्ष रामपाल यादव। संवाद
लखीमपुर खीरी। शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान शुक्रवार शाम चार बजे समाप्त होते ही जिला पंचायत केंद्र के बाहर भाजपा और सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। दोनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत का दावा किया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
सदर विधायक योगेश शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत केंद्र के बाहर नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें वहां से हटकर वापस जाने के लिए कहा। इसी दौरान पास स्थित सपा कार्यालय के बाहर भी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।
काफी देर तक दोनों पक्षों की नारेबाजी चलती रही। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया। सदर विधायक योगेश शर्मा और सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने अपने-अपने प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत का दावा किया। नारेबाजी से कुछ देर माहौल गरमाया रहा।