फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "BJP and SP government stifling democracy '

‘लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा और सपा सरकार’

Mon, 25 Apr 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 25 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
"BJP and SP government stifling democracy '
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर पांडे ने कहा, देश का नौजवान हताश, परेशान हैं किसान
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय ने कहा केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। देश के किसान और नौजवान परेशान हैं। सरकार ने पूंजीपतियों से साठगांठ कर ली है। इससे किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। 
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लोकनिर्माण गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल साबित हुईं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं को घर से बाहर तक निकलना मुश्किल हो गया है। नौजवान बेरोजगार और हताश हैं। जनता इन दोनों का विकल्प तलाश रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस इस बार कर्मठ और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को अपना उम्मीदवार बनाएगी। इसके लिए अभी से कवायद शुरू कर दी गई है। पहले चरण में चार विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार चयन के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने देश की जनता के लिए कोई नई कल्याणकारी योजना नहीं बनाई हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और मनरेगा जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाकर भाजपा सरकार इनका श्रेय खुद लूटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2009 से 2014 तक जिले का जितना विकास हुआ है उतना इसके पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने भाजपा और सपा पर संवैधानिक मूल्यों का गला घोटने और सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाया। 
कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय स्ह़ि ने बताया कि इस समय पूरे देश में संगठन के ढांचे को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष इकबाल अहमद खां, शिवभगवान, अशोक सक्सेना, कुसुमलता बरनवाल, संजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को  प्रदेश कांग्रेस कमेटी से आए तीन सदस्यीय पर्यवेक्षकों के दल ने सोमवार को गोला और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की और दावेदारों से आवेदन लिए। इससे पहले रविवार को इस दल ने निघासन और पलिया में कार्यकर्ताओं से वार्ता की। 
प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक दल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय, प्रदेश महासचिव अजय सिंह, और संगठन सचिव सुरेश चंद्र वर्मा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी चयन में इस बार कांग्रेस पूरी सावधानी बरत रही है। कांग्रेस ऐसे कार्यकर्ताओं को अपना उम्मीदवार बनाएगी जो जमीन से जुड़े हों और कांग्रेस के प्रति पूरी तरह निष्ठावान रहे हों। 

उन्होंने कहा इस बार कांग्रेस उन लोगों को कतई टिकट नहीं देगी जो केवल टिकट पाने के लिए पार्टी में शामिल होते हैं और बाद में पार्टी छोड़ कर चले जाते हैं। पर्यवेक्षक दल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बात कर उनकी राय जानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed