{"_id":"9088888b41857b235842989ecb27dd71","slug":"birthday-cake-cutting-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केक काटकर मनाया जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केक काटकर मनाया जन्मदिवस
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह नि:स्वार्थ सेवा समिति ने शहीदे आजम भगत सिंह का 108वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में खतकर ग्राम बंगा पंजाब में हुआ था। इनके पिता का नाम किशन सिंह संधू और मां का नाम विद्यावती संधू था। वह देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। हम अपने देश और समाज के प्रति अपनी अपनी जिम्मदारियों को समझें। कार्यक्रम में सुशांत सिंह, शुभम शेखर, नारायण गुप्ता, जसवीर सिंह, गौरव गुप्ता, मून, रवि प्रताप सिंह, मनोज मिश्र, रवि तिवारी और अर्पित अग्निहोत्री मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाया शहीद भगतसिंह का जन्मोत्सव
अमीरनगर। क्षेत्र के शहीद भगत सिंह अल्पसंख्यक विद्यालय हरीनगर में शहीद भगत सिंह का जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक विनय तिवारी एवं कुंभी चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक दिलीप अग्रवाल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
स्कूल के छात्र सुखमीत, मनोज कुमार, सोनालिका पाल, युवराज सिंह, रामप्रकाश, बलवीर, ओमकार, आकाश, वैशाली, सुगमपाल, सोनेलाल, श्रवण कुमार, जन्डैल, वीरेंद्र आदि ने शहीद भगत सिंह एकांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया, इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एकांकी के छात्र निहारिका, पिंशी, रोहित, रितेश, शैलेंद्री, आशा ने एकांकी के माध्यम से बताया कि बेटी को शिक्षा दिलाना जरूरी है।
विज्ञापन
हास्य एकांकी के छात्र शैलेंद्र, नरेंद्र, रानी, सिद्धार्थ, गगनप्रीत ने एकांकी प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने दहेज प्रथा, अशिक्षित परिवार, क्रोध हमारा शत्रु, डांस गीत, देशभक्ति गीत, कव्वाली सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मेजर सिंह, विधायक प्रतिनिधि विजय पाठक, ग्रामप्रधान रामभरोसे भार्गव, रामभजन गौतम, सोहन लाल, शेरसिंह यादव, संजय सिंह उर्फ पप्पू, अंकित सिंह सहित क्षेत्र के तमाम अभिभावकगण मौजूद रहे। स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार ने किया।