{"_id":"580a262f4f1c1b103070499a","slug":"bird-flu-alert-the-doctor-fill-serum-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, डाक्टर भरेंगे सीरम सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, डाक्टर भरेंगे सीरम सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पक्षियों की समूह में असामान्य मौत पर रहेगी नजर
- इंडो-नेपाल और जनपद बार्डर के इलाकों से एकत्र करेंगे नमूने
दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत होने के बाद जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सभी डाक्टरों को मुर्गे समेत अन्य पक्षियों के सीरम सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें जांच के लिए आईवीआरई बरेली भेजा जाएगा। इसके अलावा पोल्ट्री फार्म संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। असामान्य या अकारण पक्षियों की मौत होने पर विशेष नजर रखी जाएंगी, जिसके लिए ग्रामीणों को भी जागरूक किया जाएगा। ऐसे मृत पक्षी को जांच के लिए भोपाल स्थित लैब भेजा जाएगा।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण कुमार तिवारी ने बताया कि नेपाल बार्डर के पलिया, संपूर्णानगर, बरबटा, सिंगाही, तिकुनिया में सैंपलिंग कराई जाएगी। इसके अलावा स्टेट हाइवे या जिन क्षेत्रों से पक्षियों का आवागमन होता है, वहां जैसे मैगलगंज, उचौलिया, धौरहरा, मितौली में भी सीरम सैंपल लिए जाएंगे। सीवीओ ने कहा कि पक्षियों की असामान्य मौत होने पर उन्हें कतई हाथ न लगाएं, बल्कि इसकी सूचना नजदीकी पशु चिकित्सालय पर दें। ताकि समय रहते उचित निस्तारण कराया जा सके।