फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bird festival

बच्चों ने देखे दुर्लभ पक्षी, जानीं उनकी खूबियां

Mon, 03 Feb 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bird festival
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। वर्ल्ड वेटलैंड दिवस दुधवा नेशनल पार्क में बर्ड फेस्टिवल के रूप में मनाया गया। इसमें भादीताल में बच्चों को पक्षियों के दीदार कराने के साथ ही उनके बारे में बताया गया।
विज्ञापन

भादीताल के साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर बेला परसुआ के स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय ‘पक्षियों का जनजीवन में महत्व’ था। विजेता बच्चों को डीडी मनोज सोनकर व वार्डेन शशिकांत अंबरेश ने पुरस्कृत किया। यहां रेंजर बेलरायां चंद्रभाल, नेचर गाइड लालाधर सोनू के साथ ही स्कूल के प्रधानाचार्य नरोत्तम मौजूद रहे। डीडी मनोज सोनकर ने भी पक्षियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मझगईं रेंज के नवागत रेंजर सुभाष वर्मा ने श्रीमती चंद्रानी सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों और स्टॉफ के साथ मझगईं वन ब्लॉक मटेहिया घाट पर बर्ड वेटलैंड दिवस मनाया। बच्चों को जलाशयों के आसपास पाए जाने वाले पक्षियों को दिखाया और उनके बारे में कई अहम जानकारियां दीं। पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर फारेस्ट गार्ड शरद मिश्रा, नवीन कुमार, राकेश कुमार शुक्ला, प्रधानाध्यापक अतुल कुमार तिवारी, प्रधानपति अवधेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज अंतर्गत महुरेना बीट और बांकेगंज के निकट स्थित नगरिया झील के किनारे रविवार बर्ड फेस्टिवल डे के दौरान करीब 100 स्कूली बच्चों और पक्षी विशेषज्ञों ने बर्ड वॉचिंग की। इस जगह स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की करीब 60 प्रजातियां हैं। जिनमें मुख्य आकर्षण ओरिंटल टरवल डब (कहलक पाख्ता) और स्थानीय सारस पक्षी रहा। इसके अलावा किंग फिशर, मोर, सारस समेत 20-25 पक्षी बर्ड वॉचिंग के दौरान देखने को मिले।
महुरेना बीट में मुख्य अतिथि के रूप में दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपप्रभागीय वनाधिकारी दिलीप श्रीवास्तव मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरिया, महुरेना, पसियापुर के बच्चों ने बर्ड वॉचिंग की। इस मौके पर रेंजर मैलानी केपी सिंह, फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा,आकाश खरवार समेत वन कर्मी मौजूद रहे।
नेता जी सुभाषचंद्र बोस रजागंज एवं आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर के बच्चों ने प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतिभागी बच्चों को एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार कश्यप को लखीमपुर के प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार ने पुरस्कृत किया।

महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के अंतर्गत सेमरई गांव में 77.50.हेक्टेयर भू भाग पर बेटलैंड स्थित है, यहां प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार ने पक्षियों की रक्षा का आह्वान किया। महेशपुर रेंज के एसडीओ रविशंकर शुक्ला व ज्ञानी सतपाल सिंह ने पक्षियों की जीवन शैली के बारे में बताया। महेशपुर रेंजर मोबिन आरिफ, गोला रेंजर बनारसी दास शाक्य ने आभार व्यक्त किया। संचालन फारेस्ट रामप्रसाद नेता ने किया। इस मौके पर सुंदरपुर के बीडीसी रामकुमार वर्मा, वन दरोगा जगदीश प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed