{"_id":"65a43f4f49b6796909086489","slug":"bike-riding-youth-dies-after-colliding-with-tractor-trolley-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-12966-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
उचौलिया। सीतापुर-बरेली हाईवे पर शनिवार की देर रात गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसे जंगबहादुरगंज निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक अपने साथी के साथ ढाबे पर खाना खाकर वापस घर जा रहा था।
जंगबहादुरगंज निवासी अंकित सिंह (30) शनिवार को किसी काम से शाहजहांपुर गए था। देर शाम वहां से वापस आते समय उचौलिया जेबीगंज के बीच गांव महमदपुर के पास ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। खाना खाकर साथी पिंकू (15) के साथ घर वापस जाते समय रात करीब 11 बजे उसकी बाइक गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में अंकित की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी पिंकू घायल हो गया।
हादसे के बाद वहां से गुजर रहे एसडीएम मोहम्मदी डॉ. अवनीश कुमार ने उचौलिया प्रभारी निरीक्षक को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने घायल पिंकू को इलाज के लिए सीएचसी पसगवां भेजा। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एसडीएम की सूचना पर वह वह मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद चालक टैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। मृतक अंकित की जेबीगंज में मोबाइल की दुकान है। पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। अंकित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।