Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike riding miscreants tried to kidnap the child

Lakhimpur Kheri News: बाइक सवार बदमाशों ने की बच्चे के अपहरण की कोशिश

Sat, 11 Mar 2023 10:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants tried to kidnap the child
- जंगहादुरगंज का मामला, दादा ने बच्चे को बाइक से खींचकर बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पसगवां। जंगहादुरगंज में शुक्रवार की शाम छह बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने एक तीन वर्षीय बच्चे को अगवा करने की कोशिश की। बाबा की सतर्कता के कारण बदमाश अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सल्लियां में शुक्रवार की शाम पटाखा गली में तीन वर्षीय बालक रामजी पुत्र उमाकांत शुक्ला अपने मकान के आगे खेल रहा था, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे को फुसलाते हुए उसे चॉलकेट दी और उठा लिया। इसके बाद वह बच्चे को अपनी लाल रंग की बाइक पर बैठाकर मोहल्ले से बाहर लेकर भागने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच सड़क से बच्चे के बाबा वेद प्रकाश शुक्ल ने सारा घटनाक्रम देख लिया। पूरा माजरा समझते हुए दौड़कर उन्होंने किसी तरह बच्चे को बाइक से खींच लिया और बदमाशों को ललकारना शुरु कर दिया। इसी बीच वहां पर मोहल्ले वाले जमा हो गए, इसी दौरान आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। उधर, मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि अपराधी भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया झगड़े का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed