फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike riders were crossing an illegal cut, father died after being hit by a car... son injured

Lakhimpur Kheri News: अवैध कट पार कर रहे थे बाइक सवार, कार की टक्कर से पिता की मौत... बेटा घायल

Mon, 10 Aug 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 10 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bike riders were crossing an illegal cut, father died after being hit by a car... son injured
मैगलगंज। बाइपास पर सोमवार को अवैध कट पार कर रहे बाइक सवार पिता-पुत्र लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार का शिकार हो गए। उनकी बाइक कार के नीचे फंसकर डिवाइडर पर जा चढ़ी और घिसटती चली गई। हादसे में जमुनिया गांव निवासी सतेंद्र तिवारी (45) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा चमन गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सतेंद्र बेटे चमन के साथ बाइक से बाइपास किनारे स्थित गन्ना समिति में आवश्यक कार्य से आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से बाइपास पर पहुंचे, तभी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को महोली सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान सतेंद्र की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में चमन को सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार चालक सुरक्षित बच गया।
सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि सूचना पर मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी। अब तक तहरीर नहीं मिली है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। कार के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed