{"_id":"683de70bedf55cef09047362","slug":"bike-rider-woman-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147283-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत
Mon, 02 Jun 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। अलीगंज मालपुर मार्ग पर ग्राम रसूल पनाह के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
नगर पंचायत भीरा निवासी मुबारक खां बाइक से पत्नी मेराज बानो व चचेरे भाई आरिफ के साथ गांव तेंदुआ स्थित रिश्तेदारी जा रहे थे। गांव रसूल पनाह के पास उनकी बाइक, ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। बाइक पर सवार 52 वर्षीय मेराज बानो ट्राॅली के नीचे आ गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरिफ को भी चोटें आईं। मुबारक ने बताया ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक तेज गति से ट्रैक्टर में लगे साउंड सिस्टम को बजाते हुए आ रहा था। हादसे के बाद वह ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
गोला कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिल गई है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।