{"_id":"610ed2d58ebc3ef39a3bded6","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-horse-one-injured-lakhimpur-news-bly455603748","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़े से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़े से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-निघासन रोड पर सरखना मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने घोड़े को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। दूसरी तरफ घोड़ा भी तेज टक्कर लगने के कारण मर गया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मोहल्ला सिंगहिया का 30 वर्षीय पंकज अपने साथी 32 वर्षीय अखिलेश के साथ निघासन की तरफ से कोई काम निपटाकर वापस बाइक से पलिया आ रहा था। इस दौरान सरखना मोड़ के आगे स्थित एक ढाबे के सामने अचानक घोड़ा आ जाने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर घोड़े से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से पंकज की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाते समय युवक की मौत हो गई। उधर, टक्कर लगने के बाद घोड़ा भी काफी देर तक तड़पने के बाद मर गया। देर रात नौ बजे की घटना होने के कारण रोड पर गुजर रहे वाहन चालकों की भी भीड़ लगी रही। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।