{"_id":"6acbca21dd42601c4f05759d","slug":"bibipur-and-gola-were-illuminated-by-the-flame-of-jwala-devi-brought-from-himachal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-187239-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हिमाचल से लाई गई ज्वाला देवी की ज्योति से जगमगाए बीबीपुर और गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हिमाचल से लाई गई ज्वाला देवी की ज्योति से जगमगाए बीबीपुर और गोला
Sun, 11 Oct 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
हिमांचल के ज्वाला देवी मंदिर से लाई गई ज्योति। संवाद
भीरा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को भीरा ग्राम पंचायत बीबीपुर में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा और भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ज्वाला देवी मंदिर से लाई गई ज्योति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।
ज्वाला देवी मंदिर से ज्योति लेकर निकले श्रद्धालुओं का दल पांच दिन बाद बीबीपुर पहुंचा। रास्ते भर ज्योति प्रज्ज्वलित रही। गांव के समीप पहुंचने पर भक्तों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके बाद आरती, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ जयकारे लगाते हुए ज्योति को स्थापना स्थल तक ले जाया गया। पंडित विनोद वाजपेयी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई, जिसके बाद मां दुर्गा और भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
गोला गोकर्णनाथ। नगर की चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी में मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से 25 वर्षों से मां वैष्णो देवी का कृत्रिम दरबार सजाया जा रहा है। इस बार भी हिमाचल प्रदेश से लाई गई मां ज्वाला देवी की ज्योति दरबार में स्थापित की गई। रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही दरबार श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह आठ बजे हिमाचल प्रदेश से ज्योति लेकर श्रद्धालुओं का दल फूल बाबा आश्रम पहुंचा। दल में राजेश शुक्ला, रितेंद्र शुक्ला, अंबुज मिश्रा, धीरज गुप्ता, मिंटू शर्मा, राजीव शुक्ला, नरेंद्र मिश्रा, प्रदीप भगत, अमर सिंह, आलोक वर्मा, मनोज मिश्रा, परविजय यादव, सोनू तिवारी, रवि सक्सेना, सचिन सिंह, राजेश राजपूत, विपिन मिश्रा और शिवेंद्र अवस्थी शामिल रहे।