फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhojpuri songs juices of books on the cultural stage

सांस्कृतिक मंच पर बही भोजपुरी गीतों की रसधार

Wed, 20 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Wed, 20 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri songs juices of books on the cultural stage
चैती मेला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गीतों पर झूमें श्रोता, रात भर लिया आनंद
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर सुरेश कुशवाहा एण्ड पार्टी लखनऊ द्वारा भोजपुरी गीत संगीत की धारा बही है।  जिसमें दर्शक देर रात तक संगीत का आनन्द लेकर तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह वर्धन करते रहे। चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर डॉ जेपी जायसवाल की अध्यक्षता में हुए भोजपुरी गीत संगीत के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ एसपी वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रवि सिंह ने भोलेनाथ का भजन- शिवशंकर को जिसने पूजा, उसका ही उद्धार हुआ से करने के बाद, शिरड़ी वाले सांई बाबा, आया है तेरे दर पे सवाली से किया। वहीं हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम,  पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन

मंच  पर आए सुरेश कुशवाहा (महोत्सव किंग) ने देवी पचरा गया- कौने रहिया आवै माई  करथिया से आरंभ किया। उसके बाद पांव में पायलिया सोहे हाथ में कंगनवा, मांथे की बिंदिया हमरे देश की निशनवां। दहेज पर सुनाकर बालिकाओं का दर्द बयां किया। वहीं दूल्हे का मुंह जैसे फैजाबादी बंडल, दहेज मां माई बाप मांगइ हीरो हांडा सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफाक वारसी ने ढोलक पर, लालधर वर्मा ने आर्गन, अंजनी मिश्र ने पैड पर गीत को  संगीत दिया। सुरेश कुशवाहा के साथ आए सुजीत अलवेला ने सजीव झांकिया राधा  कृष्ण, शंकर पार्वती आदि प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इनका हुआ सम्मान
गोला गोकर्णनाथ  में गर पालिका परिषद द्वारा नगर में विशिष्ट कार्य करने वाले  लोगों को चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और सदस्यों ने मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष सहित रमेशचंद शुक्ल, कौशल किशोर मिश्र, जितेंद्र  बाजपेयी, रामकृष्ण गुप्त, रामनरेश गुप्त, राममूर्ति शुक्ल, निर्देश  दीक्षित, रामलोटन कश्यप, रामसहाय भगत, किशोरी लाल गुप्त, रामबहादुर वर्मा और श्याम किशोर पांडे को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है। 

चैती मेला में आज
गोला गोकर्णनाथ में नगर के ऐतिहासिक चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर जूनियर वर्ग की गायन प्रतियोगिता रात आठ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed