{"_id":"b96ce2727b9d1d9c537f42b9e7f08b2e","slug":"bhl-genius-now-president-and-director-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशाग्र हैं अब बीएचएल के अध्यक्ष और संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशाग्र हैं अब बीएचएल के अध्यक्ष और संचालक
पलियाकलां।
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज हिंदुस्थान शु्गर लिमिटेड के अध्यक्ष और संचालक पद से शिशिर बजाज के इस्तीफे के बाद इन पदों को कुशाग्र बजाज ने संभाला है। यह जानकारी चीनी मिल प्रबंधन ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव के पत्र के जवाब में दी है।
चीनी मिल प्रबंधन की ओर से 10 अगस्त वर्ष 2015 को जिला गन्ना अधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया था कि शिशिर बजाज द्वारा बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के अध्यक्ष और संचालक पद से इस्तीफा दिया जा चुका है और वह अब बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के किसी भी पद पर कार्यरत नहीं हैं। पत्र में अनुरोध किया गया था कि इसको संज्ञान में लेते हुए उनके कार्यालय के अभिलेखों में संशोधन करा दिया जाए। पत्र की प्रतिलिपियां, डीएम, उप गन्ना आयुक्त, गन्ना निरीक्षक, सहकारी गन्ना विकास समिति पलिया के विशेष सचिव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को भेजी गई थीं। इसी पत्र के जवाब में अभिलेखों में तब्दीली के लिए एक पत्र सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव वीपी श्रीवास्तव ने अध्यासी बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड को लिखा था। इसमें उनके पत्र का हवाला देते हुए कहा गया था कि उनके द्वारा सूचित किया गया है कि शिशिर बजाज उनकी शुगर लिमिटेड के अध्यक्ष एवं संचालक पद से त्यागपत्र दे चुके हैं अभिलेखों में संशोधन के लिए उनके त्यागपत्र के बाद किस महानुभाव द्वारा दोनों पद धारित किए गए हैं बताया जाए। सचिव के मुताबिक मिल द्वारा 27 अगस्त तक उन्हें लिखित रूप से अवगत नहीं कराया गया था कि इन पदों को कौन धारित कर रहा है लेकिन 28 अगस्त को मिल प्रबंधन ने उनके पत्र का जवाब दिया और इस पत्र में बताया गया है कि अब इन पदों पर कुशाग्र बजाज पदाभिहित हैं। पत्र का जवाब मिल जाने के बाद सहकारी समिति ने अभिलेखों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।