फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhavip works for the progress of the country and society

देश व समाज की उन्नति के लिए काम करता है भाविप

Mon, 18 Apr 2022 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bhavip works for the progress of the country and society
भारत विकास परिषद की कार्यकारिणी को शपथ दिलाते भाजपा एमएलसी अनूप गुप्ता।
रविवार शाम कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी ने दिलाई शपथ
लखीमपुर खीरी। शहर के एक होटल में रविवार शाम भारत विकास परिषद की लखीमपुर शाखा का शपथ ग्रहण हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री ने 30 पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने 1925 को नागपुर में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रूपी वट वृक्ष की एक समृद्ध सेवा सेवाभावी राष्ट्रभक्त लोगों का विशालकाय परिवार भारत विकास परिषद है। देश की उन्नति, प्रगति एवं पूरे विश्व में भारत की जय-जय कार हो, इस अभियान को पूरा करने के संकल्प को सिद्ध करने का संगठन भारत विकास परिषद है। कोविड-19 संक्रमण काल में परिषद परिवार की ओर से किए गए सेवाकार्य अविस्मरणीय हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अनिल शुक्ला ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज के समृद्ध सेवाभाव एवं भारत माता के लिए दिन रात कार्य करने वालों का एक बड़ा समूह है जो देश की उन्नति, प्रगति के साथ समाज के दबे, कुचले, कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए दिन रात प्रयासरत रहता है। एमएलसी अनूप गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए स्वयं परिषद की सदस्यता भी ली। प्रांतीय संरक्षक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि परिषद भारतीय संस्कृत, सभ्यता एवं देेश के विकास के लिए कार्य कर रहा है। हर सदस्य भारत माता के प्रति अगाध श्रद्धा एवं विश्वास के साथ कार्य करता है। प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण जीवन रस्तोगी, डॉ. इरा श्रीवास्तव, डॉ. सुरचना त्रिवेदी, उमाशंकर मिश्, नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, डॉ. अंजनी मिश्रा, डॉ. निमेष शुक्ला, डॉ. आरके गुप्ता, आचार्य संजय मिश्रा, राम जन्म बरनवाल, योगेश गुप्ता, अर्चना सिंह, सचिव मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed