फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beware of foods sold in the open

खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों से सावधान

Fri, 03 Apr 2015 05:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Apr 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
Beware of foods sold in the open
गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं पर बाजार में खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों पर कोई अंकुश नहीं है। अक्सर बीमारियां फैलने के बाद ही स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन इस ओर ध्यान देता है, हालांकि इस बाबत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी विनय कुमार सहाय का कहना है कि खुले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और कार्रवाई करने की लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही इस संबंध में अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि हम खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों से सावधान रहें।
विज्ञापन

शहर में चिलचिलाती धूप में गला तर कराने वाली कई दुकानें सजी दिखाई देंगी। ऐसे में कहीं जूस तो कहीं गन्ने का रस आपको मोह जाल में फांस सकते हैं। इसी प्रकार शहर के मेन रोड, ओवरब्रिज के नीचे, रोडवेज बस अड्डे, रानीगंज बाजार, खोया बाजार, रेलवे स्टेशन आदि तमाम स्थानों पर खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री बदस्तूर जारी है। गन्ने का रस निकालती मशीनें हों या अन्य शीतल पेय, गंदगी और केमिकलयुक्त पदार्थों की मिलावट से लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ रही है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय कुमार सहाय ने बताया कि फुटपाथी शीतल पेय, खाद्य पदार्थों की दुकानें सज गई हैं। खुले में खाद्य पदार्थ की बिक्री न हो इसके लिए महकमा कटिबद्ध है। जल्द ही अभियान चलाकर खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों का न खिलाएं घिसा बर्फ
घिसी बर्फ में मिठास देने के लिए चीनी का प्रयोग न कर कैमिकल का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है, इसलिए इसे बच्चों को कदापि न खिलाएं। बादाम शेक, फालूदा या कैमिकल से बने अन रजिस्टर्ड कोल्डड्रिंक्स सीजन शुरू होते ही धड़ल्ले से बिकने लगते हैं। इसी तरह चाट और मिठाइयां भी खुले में बिकती  हैं। इससे पेटदर्द, अतिसार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक की नजर में
डिप्टी सीएमओ डॉ. रविंद्र्रनाथ बताते हैं कि ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य की काफी देखभाल की जरूरत पड़ती है। गर्मी में इंफेक्शन, फूड प्वॉयजनिंग, एलर्जी और डायरिया की आशंका अधिक होती है। ऐसे में जरूरी है कि सावधानी बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed