फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Benefits of natural farming explained in training

Lakhimpur Kheri News: प्रशिक्षण में बताए प्राकृतिक खेती के लाभ

Mon, 19 May 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Benefits of natural farming explained in training
लोक भारती के प्रशिक्षण और कार्यशाला में मौजूद किसान फोटो। आयोजक
मोहम्मदी। प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में आयोजित किया गया। इसमें पुवायां शाहजहांपुर और मैगलगंज के किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता अवकाश प्राप्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य लखनऊ डॉ. रमेशचंद्र गुप्ता ने की। कार्यक्रम में ब्लाक मोहम्मदी, पुवायां, मैगलगंज और शाहजहांपुर से बड़ी संख्या में कृषक सम्मिलित हुए। उन्होंने प्राकृतिक कृषि प्रारंभ करने का संकल्प लिया। लोकभारती के राष्ट्रीय मंत्री नीरज सिंह ने लोक भारती के विभिन्न आयामों के बारे में बताया।
लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोपाल मोहन उपाध्याय ने प्राकृतिक कृषि व पौधरोपण के बारे में विस्तार से बताया। 20 जुलाई को मोहम्मदी सभी गांवों में एक ही दिन एक साथ पौधरोपण का कार्यक्रम तय किया गया।
विज्ञापन

अवध प्रांत के संयोजक मुरलीधर वर्मा ने जीवामृत, बीजामृत, आच्छादन और सहफसली आदि के बारे में बताया। प्राकृतिक कृषक शाहजहांपुर से शिशुपाल ने अपने अनुभवों को विस्तार से बताया। बृज प्रांत संयोजक संजय उपाध्याय ने विस्तार से देशी गाय और प्राकृतिक कृषि के बारे में बताया। उप निदेशक कृषि अरविंद मोहन मिश्र ने कहा, प्राकृतिक कृषि के लिए उनके विभाग से हर संभव सहयोग व जानकारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed