फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Belts were fired amid the Dussehra festival, and security was thwarted

Lakhimpur Kheri News: दशहरा मेले में उत्सव के बीच बेल्टें चलीं, सुरक्षा व्यवस्था पिट गई

Sun, 25 Oct 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Belts were fired amid the Dussehra festival, and security was thwarted
लखीमपुर खीरी। शहर के दशहरा मेले में उत्सव के बीच मारपीट की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। शुक्रवार को मेला उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डीएम और एसपी की मौजूदगी में युवकों के दो गुट सड़क पर भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बेल्टें बरसाईं।
विज्ञापन

घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि मेले में सुरक्षा के लिए अस्थायी कोतवाली बनाई गई है, लेकिन उससे चंद कदम दूर हुई मारपीट को रोकने में पुलिस नाकाम रही। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विवाद शिवपुरी में जागरण के दौरान हुए झगड़े से जुड़ा है। इससे पहले रावण के पुतला दहन के बाद भी मेला परिसर में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। उस घटना का वीडियो भी प्रसारित हुआ था। कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की पहचान नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि शिवपुरी में जागरण के दौरान विवाद होने की जानकारी मिली है। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर युवकों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed