फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Belpatra, stone chips and the sound of hoo hoo... tradition comes alive at Bhootnath fair

Lakhimpur Kheri News: बेलपत्र, गिट्टी और हू हू की आवाज... भूतनाथ मेले में जीवंत हुई परंपरा

Mon, 24 Aug 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 24 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Belpatra, stone chips and the sound of hoo hoo... tradition comes alive at Bhootnath fair
भूतनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़।
गोला गोकर्णनाथ। सावन के चौथे सोमवार को भूतनाथ मंदिर पर आस्था और लोक संस्कृति का विशाल मेला लगा। लाखों श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने बाबा भूतनाथ को बेलपत्र चढ़ाकर मनौती मांगी। प्राचीन कुएं में गिट्टी डालकर हू हू की आवाज निकाल लोक परंपरा निभाई।
विज्ञापन

ग्रामीण परिवेश पर आधारित यह मेला आस्था के साथ लोक संस्कृति का परिचायक भी है। यहां विलुप्त होती वस्तुएं देखने और खरीदने को मिलती हैं। मेले में रंग-बिरंगी बांसुरी, तीर-कमान, लाठी, पशुओं के गले में बांधे जाने वाले घंटा-घंटी, पसाई के चावल और लकड़ी की खटिया, मचिया, स्टूल, चौकी, बेलन व हाथ से बने जूठ के झूले बिके। लोगों ने राखियां भी खरीदीं।
विज्ञापन

स्थानीय लोहारों द्वारा बनाए खेती-किसानी के उपयोगी बांका, दरांती, छूरी, बेल्चा, हंसिया, खुरपा, खुरपी, चिलम और नारियल के खोल के हुक्के भी बिके। लोगों ने कंदमूल फल, जलेबी, दानेदार बर्फी, नारियल और रबा से बनी गड़बड़झाला मिठाई का स्वाद चखा। मेला परिसर के मार्गों पर विशाल जनसमूह उमड़ा। विधायक अमन गिरि ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए।

भूतनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़।

भूतनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed