{"_id":"697a472466c8e0e04d0af3bb","slug":"beauty-parlors-are-buzzing-with-activity-even-before-the-wedding-season-begins-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-167000-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शादी सीजन शुरू होने से पहले ही ब्यूटी पार्लरों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शादी सीजन शुरू होने से पहले ही ब्यूटी पार्लरों में रौनक
Wed, 28 Jan 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 28 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
नीतू गुप्ता
लखीमपुर खीरी। पांच फरवरी से शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही शहर के ब्यूटी पार्लरों और सैलून में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है। दुल्हन के स्टेज पर आने के खास पल को यादगार बनाने के लिए दुल्हनें तो पहले से ही मेकअप और श्रृंगार की तैयारियों में जुट ही गई हैं, साथ ही परिवार की अन्य युवतियां भी पार्टी के लिए अपनी तैयारी में पार्लर में बुकिंग करा रहीं हैं। इसका सीधा असर पार्लर कारोबार पर पड़ रहा है, जहां ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप और मेंहदी की एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ी है।
पार्लर संचालकों के अनुसार इस बार हर्बल मेकअप की मांग सबसे ज्यादा है। यह मेकअप किफायती होने के साथ-साथ त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता, जिससे ग्राहक इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। कई नामी पार्लरों की बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है।
ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप और मेहंदी जैसी सेवाओं की एडवांस बुकिंग लगातार बढ़ रही है। सैलून संचालकों का कहना है कि इस बार दुल्हनों की पसंद में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां हैवी मेकअप के बजाय नैचुरल और सॉफ्ट लुक को प्राथमिकता दी जा रही है। वेडिंग सीज़न में मेकअप की कीमतें अलग-अलग कैटेगरी में तय की गई हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
इस बार शादी सीजन में कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है। हर्बल और नेचुरल मेकअप की डिमांड काफी बढ़ी है और फरवरी की कई तारीखें पहले से बुक हैं।
नीतू गुप्ता, पार्लर संचालक
फोटो- 35
पहले से बुकिंग करना अब जरूरी हो गया है, नहीं तो मनचाहा पार्लर नहीं मिल पाता। मैंने प्री-ब्राइडल पैकेज लिया है, जिससे स्किन पहले से काफी बेहतर हो गई है।
- स्वाती, ग्राहक
फोटो- 36
मुझे नेचुरल लुक पसंद है। प्री-ब्राइडल सर्विस की वजह से चेहरा फ्रेश दिखता है और मेकअप भी ज़्यादा हैवी नहीं लगता।
- आस्था, ग्राहक
फोटो- 37
दुल्हन को उसकी स्किन, हेयर और नैचुरल ग्लो के अनुसार तैयार किया जाता है। ब्राइडल पैकेज के साथ मेहंदी और पार्टी मेकअप की भी अच्छी बुकिंग मिल रही है, जिससे कुल कारोबार में बढ़ोतरी हुई है।
- इति बघेल, पार्लर संचालक
-- -- -- -- -- --
पार्लर में पार्टी और शादी समारोह के लिए मेकअप के रेट...
वैक्स- 200 रुपये से शुरुआत
हेयर कट- 200 रुपये
फेशियल- 400 रुपये से शुरुआत
हाइड्रा फेशियल- 1999 रुपये
हेयर ट्रीटमेंट- 2999 रुपये से शुरुआत
पार्टी मेकअप की शुरुआत- 1500 रुपये
प्री-ब्राइडल पैकेज- 3000 से 18000 रुपये
ब्राइडल मेकअप- 5000 से 15000 रुपये
इंगेजमेंट मेकअप- 3500 रुपये से शुरुआत
रिशेप्शन मेकअप- 3500 रुपये से शुरुआत