फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beautification of Nagariya Lake will be done to increase tourism in the buffer zone

बफरजोन में पर्यटन बढ़ाने के लिए नगरिया झील का होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 16 Apr 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Beautification of Nagariya Lake will be done to increase tourism in the buffer zone
बफरजोन मैलानी रेंज स्थित नगरिया वेटलैंड का वॉचटावर।
खूबसूरत परिंदों के लिए पहचानी जाती है यह झील
विज्ञापन

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्र का दायरा बढ़ने के साथ ही खूबसूरत परिंदों के लिए पहचानी जाने वाली नगरिया झील का भी सौंदर्यीकरण होगा। इससे सैलानी अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के साथ-साथ रंग-बिरंगे परिंदों को भी देख सकेंगे।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में जो दो टूरिस्ट कॉरीडोर बनाए जाने की योजना है, उनमें मैलानी रेंज की मुहरेना बीट स्थित नगरिया झील और भीरा रेंज की पल्हनापुर बीट के झादीताल भी आते हैं। इन दोनों वेटलैंड पर बड़ी संख्या में प्रवासी परिंदे भी आते हैं। उन्हें देखने के लिए पक्षी प्रेमियों का तांता लगा रहता है। भीरा रेंज का झादीताल सारस का खूबसूरत हैवीटेट माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में विभिन्न ठंडे देशों से आने वाले प्रवासी परिंदे प्रवास करते हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी संजय पाठक का कहना है कि यह दोनों वेटलैंड सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। इसे देखते हुए इनके सौंदर्यीकरण की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में पर्यटन शुरू कराने की बन रही योजना में मैलानी रेंज में पड़ने वाली नगरिया झील और भीरा रेंज के पल्हनापुर में झादीताल वेटलैंड के सौंदर्यीकरण को भी शामिल किया जा रहा है। ताकि सैलानी दुर्लभ वन्यजीवों के साथ-साथ रंग-बिरंगे पक्षियों का भी दीदार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय पाठक, मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed