फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Be it the mirror or the heart... the audience danced to it.

Lakhimpur Kheri News: शीशा हो या दिल हो... पर झूम उठे श्रोता

Sat, 04 Nov 2023 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Be it the mirror or the heart... the audience danced to it.
मेला राम लीला के स्यानीय संगीत सम्मेलन में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार स्रोत:संवाद
लखीमपुर खीरी। ऐतिहासिक दशहरा मेले के मंच पर शुक्रवार की देर शाम स्थानीय संगीत सम्मेलन में फिल्मी गीतों की धूम रही।
विज्ञापन

दशहरा मेले में लखनऊ से आईं धनक स्वदेशी बैंड पार्टी के नमन पांड्या, शीलू श्रीवास्तव ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। फिर शुरू हुई जुगलबंदी में नमन पांडिया का ने मेरे रश्के कमर, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी गीत सुनाया तो श्रोता झूम उठे। शीलू श्रीवास्तव ने ये मेरा दिल प्यार का दीवाना, और शीशा हो या दिल हो जैसे गीत गाकर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद फिर नमन पांड्या ने ...तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी गया तो पूरा पंडाल वाहवाह करने लगा। देर रात शीलू श्रीवास्तव ने सइंया ले गई जिया मेरी पहली नजर जहां लोगों को पसंद आया, वहीं झुमका गिरा रे बरेली की बाजार में सुनकर श्रोता कुर्सियों से उठकर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में खतीब खान ने भी प्रस्तुति दी। रात लगभग तीन बजे तक चले इस कार्यक्रम का समापन सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी गीत से किया गया। इस दौरान की-बोर्ड पर पंकज सिंह, ढोलक पर अश्विनी कुमार, ड्रम पर दिलीप साहू और गिटार पर भरत तथा पैड पर विजय ने भी अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed