{"_id":"584c0fad4f1c1be05944b6b8","slug":"be-aware-of-their-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें’
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
विश्व मानवाधिकार दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवाधिकार दिवस पर हुई गोष्ठी में एसडीएम सदर ने कहा
खीरी विकास समिति के तत्वावधान में विश्व मानवाधिकार दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका में गोष्ठी हुई। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, विद्वानों और वकीलों ने मानवाधिकार के प्रति लोगों को जागरूक किया।
मुख्य अतिथि सदर एसडीएम सैमुअल पाल ने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। संविधान में हर इंसान को उनके मौलिक अधिकार दिए गए हैं। शिक्षित व्यक्ति आसानी से अपने अधिकारों को पा सकता है। इंसान को शिक्षित होना जरूरी है। सीओ सिटी एमपी सिंह ने कहा कि हमारे अधिकार वही समाप्त हो जाते हैं जहां दूसरों के अधिकारों का हनन हो । इंसान को हर क्षेत्र में दूसरों की मदद करनी चाहिए। आरटीआई कार्यकर्ता उमा शंकर पटवा ने मानवाधिकार पर चर्चा करते हुए लोगों को संविधान में दिए गए अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारों के लिए लोगों को जागरूक रहना चाहिए। हाईकोर्ट की अधिवक्ता मंजूषा कपिल ने कहा कि जब भी अधिकारों का हनन हो कानून का सहारा लें। इसके लिए जनहित याचिका भी दायर होती हैं। गोष्ठी को पूर्व चेयरमैन गुफरान अहमद, अधिवक्ता मोहम्मद सईद खां, सलमान रिजवी, डॉ. मतलूब, डॉ. नजर अली आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान सलीम कस्सार, अच्छन गौरी, निजाम अली, शब्बन गौरी, इतरत अली, डॉ. असलम, परवेज खां, रामप्रकाश मिश्रा, नसरीम फातमा, इस्लामुद्दीन, रफीक अहमद, आसमानी सेना अध्यक्ष निधि मिश्रा और स्कूली बच्चों समेत कई लोग मौजूद रहे।