फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bdo block

तीसरी बार बेहजम बीडीओ का चार्ज संतोष को दिए जाने पर फैला असंतोष

Tue, 23 Jul 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
bdo block
लखीमपुर खीरी। बेहजम ब्लॉक के रिक्त बीडीओ पद का अतिरिक्त चार्ज नकहा ब्लॉक के बीडीओ संतोष कुमार सिंह को तीसरी बार दिए जाने से लोगों में असंतोष फैल गया है। बीडीओ संतोष को हटाने की मांग को लेकर विरोध के स्वर फूटने लगे हैैं, क्योंकि इससे पहले भी दो बार बीडीओ संतोष कुमार बेहजम ब्लॉक का चार्ज संभाल चुके हैैं। तीसरी बार चार्ज दिए जाने से नाराज ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा समेत दर्जनों गांव के प्रधानों ने बीडीओ संतोष को बेहजम से हटाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

जनपद के 15 ब्लॉकों के सापेक्ष 10 बीडीओ ही कार्यरत हैं, जिनमें कुछ बीडीओ को दो-दो ब्लॉकों का चार्ज दिया गया है। बेहजम ब्लॉक में भी काफी समय से स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं हो सकी है, बल्कि दूसरे ब्लॉकों के बीडीओ या जिला स्तरीय अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है। तीन दिन पहले सीडीओ रवि रंजन ने बेहजम बीडीओ का चार्ज संभाले राजनाथ प्रसाद भगत को हटाकर नकहा के बीडीओ संतोष कुमार सिंह को चार्ज दिया था। जबकि इससे पहले बीडीओ संतोष कुमार दो बार 21 सितंबर 2017 से एक फरवरी 2018 तक और दो फरवरी 2018 से 16 अप्रैल 2018 तक बेहजम का चार्ज संभाल चुके हैं। तब बीडीओ की कार्यशैली से नाराज प्रधानों, बीडीसी और कर्मचारियों ने शिकायतें की थीं। इसके बावजूद संतोष कुमार को बेहजम का तीसरी बार बीडीओ बनाए जाने से विरोध के स्वर मुुखर होने लगे हैं। ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा की अगुवाई में प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों ने बैठक करके बीडीओ की तैनाती निरस्त कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके बाद मांग संबंधी ज्ञापन डीएम को सौंपा है। ज्ञापन पर प्रधान सुशील वर्मा, आदित्य कुमार शुक्ला, रामदेवी, सोफिया बेगम, रावेंद्र सिंह, सरोजनी देवी, रामपाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed