{"_id":"5939928b4f1c1b34539ca303","slug":"bdc-will-bring-a-no-confidence-motion-against-the-blockbuster-block-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलबेहड़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे बीडीसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलबेहड़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे बीडीसी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
मोर्चा खोल दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
120 सदस्यों वाली क्षेत्र पंचायत में दावा कि प्रस्ताव के समर्थन में 72 बीडीसी
एडीएम को सौंपा पत्र
बीडीसी महासंघ ने सपा सरकार में बने ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिस कड़ी में पहला अविश्वास प्रस्ताव फूलबेहड़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ पेश किया जाएगा। बृहस्पतिवार को महासंघ के प्रदेश महासचिव अरुण अवस्थी के नेतृत्व में फूलबेहड़ ब्लॉक के कई बीडीसी ने डीएम को संबोधित अविश्वास प्रस्ताव संबंधी पत्र एडीएम उमेश नारायन पांडेय को सौंपा है। इसमें महासंघ ने जरूरी 61 सदस्यों से कहीं अधिक 72 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है।
नसीरुद्दीन मौजी भवन परिसर में बीडीसी महासंघ के आह्वान पर ब्लॉक प्रमुख असिता यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की रणनीति बनाने को को बीडीसी एकत्र हुए। महासचिव ने कहा कि ब्लाक प्रमुखों द्वारा किए जा रहे खोखले दावों से काम नहीं चलेगा। उन्होंने बताया कि एडीएम को सौंपे पत्र में 72 बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्र संलग्र किए गए हैं। सदस्यों का कहना है कि वे विकास कार्यों की उपेक्षा और यथोचित सम्मान न दिए जाने के कारण ब्लाक प्रमुख के खिलाफ हैं। इस दौरान बीडीसी रामनिवास, हरिओम मिश्रा, डेविड उर्फ सेतवान, रमेश कुमार, रमाकांत, निर्मल, रियाज अली, हरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
और भी ब्लॉक प्रमुख निशाने पर
भाजपा सरकार बनने के बाद सपा-बसपा की तर्ज पर ही सपाई ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसमें भाजपा के विधायकों समेत कद्दावर नेताओं ने गोटें बिछाना शुरू कर दी है। जिले में पहले अविश्वास प्रस्ताव का सामना फूलबेहड़ के ब्लाक प्रमुख को करना तय है। साथ ही कुंभी-गोला, मितौली, बेहजम और ईसानगर के ब्लॉक प्रमुख भी भाजपाईयों के निशाने पर हैं। बताते चलें कि करीब दो माह पहले मितौली ब्लॉक के एक बीडीसी सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं, जिसे ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी माना जा रहा है।
विज्ञापन
आधे से एक अधिक सदस्य होना चाहिए
डीपीआरओ सुनील कुमार पांडे का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए आधे से एक अधिक बीडीसी सदस्य होना चाहिए। चूंकि फूलबेहड़ में 120 बीडीसी सदस्य निर्वाचित हैं, इसलिए यहां के लिए 61 सदस्य अविश्वास के लिए पर्याप्त हैं। आज 72 बीडीसी सदस्यों ने प्रमुख पर अविश्वास जताते हुए शपथ पत्र प्रस्तुत किए हैं। इसमें डीएम द्वारा जांच अधिकारी नामित करने के बाद सदस्यों के अविश्वास की सदन में पुष्टि की जाएगी। पुष्टि होने पर प्रमुख को पदच्युत माना जाएगा।
फूलबेहड़ ब्लाक के 72 बीडीसी सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताते हुए शपथ पत्र दिए हैं, जिन्हें डीएम को भेजा जा रहा है। अग्रिम कार्रवाई डीएम के निर्देशानुसार की जाएगी।
उमेश नरायण पांडेय, एडीएम