फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Baruhi Warriors Clinch GPL-6 Title

Lakhimpur Kheri News: जीपीएल-छह का खिताब बरुही वॉरियर्स के नाम

Sun, 05 Jul 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Baruhi Warriors Clinch GPL-6 Title
निघासन। गोविंदपुर में रविवार को खेले गए गोविंदपुर प्रीमियर लीग (जीपीएल) सीजन-6 के फाइनल मुकाबले में बरुही वॉरियर्स ने किंग्स इलेवन गोविंदपुर को दो विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हाई स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को अंत तक रोमांचित रखा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन गोविंदपुर ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 226 रन बनाए। टीम की ओर से लखविंदर सिंह ने 33 गेंदों में 71 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि इरफान हाशमी ने 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। बरुही वॉरियर्स की ओर से मिथिलेश ने चार ओवर में 41 रन देकर चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

227 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरुही वॉरियर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। टीम की जीत में उस्मान सिद्दीकी ने 27 गेंदों में 74 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 छक्के शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले के दौरान आयोजक अनमोल सिंह, प्रभजोत सिंह, मंजीत सिंह, बब्लू सिंह, पाल सिंह, सोनी, गुरप्रीत सिंह गोपी, बलजिंदर सिंह , जसमन सिंह, इं. सुनील कुमार, गुरमीत सिंह, रमन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed