{"_id":"c06dc721c9b81f9746e2551fa31b7034","slug":"barawfat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्ने आमदे रसूल अल्हा ही अल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्ने आमदे रसूल अल्हा ही अल्हा
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर पूरे जिले में जगह-जगह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। इस मौके पर शहर की सड़कों को आकर्षक ढंग से रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। शहर में निकले जुलूस की अगुवाई इफ्तगार अली जुबैरी ने की।
अंजुमन गुलामाने सरकारे दोआलम की जानिब से सुबह नौ बजे से ही ग्रामीण अंचलों से जुलूस निकलकर मोहल्ला गोटैय्याबाग मस्जिद पहुंचे। वहां जलसा शीरुतन नबी का आयोजन किया गया। जलसे को मीनारा मस्जिद के पेशइमाम मौलाना अशफाक अहमद, गरीब नवाज मस्जिद के पेश इमाम मौलाना कारी इस्लाम व हाफिज सलीम आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सभी मुबारकवाद दी गई। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। जुलूस का समापन थरवरनगंज स्थित जलसागाह में हुआ जहां एक जलसे का आयोजन हुआ।
खीरी टाउन। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कस्बे में अकीदत और एहतराम के जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला। इसमें कस्बे की लगभग 40 अंजुमनों ने हिस्सा लिया। सुबह दस बजे मरकजी कमेटी के सदर सईद खां ने परचम कुशाई कर सुन्नी इमामबाडे से जुलूस का आगाज किया। जुलूस का समापन देर रात शाही किले पर हुआ। जुलूस में अरबी लिबास पहने लोग आकर्षण का केंद्र बने उन्होंने अरबी संस्कृति की झलक पेश की।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। ईदमिलादुन्नबी के मौके पर नगर में शानदार जुलूस निकाला गया। नीची भूड़ से निकले जुलूस ने शहर के प्रमुख मार्गो पर भ्रमण किया। इसका समापन लखीमपुर रोड स्थित बादल नगर में किया गया। समापन पर विधायक विनय तिवारी ने भी हिस्सा लेकर हिंदू मुस्लिम एकता पर बल दिया। सदर चौराहे पर मौलाना रजा फारूकी ने तकरीरें पढ़ीं। कुकरा में अंजुमन आशिकाने रसूल की प्रदर्शनी में लालकिला, झरना, फौव्वारा, नदी, खजूर के पेड़, नदी में तैरते पक्षी आदि के मॉडल पार्क में सजाए गए।
रजागंज। क्षेत्र के गांव करनपुर मुर्तिहा, खम्हौल, भल्लिया बुजुर्ग, केसवापुर आदि में भी जुलूस निकाला गया। गरीबों को कपड़े और मिठाइयां बांटी गईं।
मैलानी। यहां जोशो खरोश के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस मैलानी की जामा मस्जिद से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करती हुई जामा मस्जिद में खत्म हुआ। नेतृत्व हाफिज तकीउद्दीन कर रहे थे।
बांकेगंज। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अंजुमनों ने झाऊपुर और अमीन नगर मस्जिद से कस्बा की मेन मार्केट में भव्य जुलूस निकाला। जुलूस के लिए तमाम अंजुमनों ने अपने-अपने स्वागत गेट बनाए थे। जहां पर जुलूसे मोहम्मदी का स्वागत किया गया। जुलूसे मोहम्मदी का समापन सलातो सलाम के साथ किया गया।
बिजुआ। इलाके में मुस्लिम धर्म के लोगों ने अपने घरों व मस्जिद में सजावट कर अल्लहा के रसूल की तिलावत की। रविवार को सुबह गांवों व कस्बों से जुलूस निकाला गया। गुलरिया से निकले जुलूस में बस्तौली, मुड़िया हेमसिंह, पड़रिया तुला, नब्बूपुरवा, मूसेपुर, गोंधिया, बस्तौली, नौसर जोगी पहाड़ापुर गांव के लोग शामिल थे। गुलरिया से निकला जुलूस पड़रिया तुला होकर नब्बूपुरवा से वापस आया।
भीरा। कस्बे में जुलूस जामिया मस्जिद से शुरू होकर नगर के मुख्य रास्तों से होता हुआ गौसिया मस्जिद में खत्म हुआ। इस दौरान जुलूसे मोहम्मदी की अगुवाई अंजुमन मुस्लिम तालीमी उत्थान सोसायटी ने की।
अमीरनगर। कस्बे की नूरी मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। कई जगहों पर दुकानदारों ने जुलूस का स्वागत किया। इस मौके पर नूरी मस्जिद के हाफिज मोहम्मद इमरान खां ने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा की जिंदगी पर रोशनी डाली और उनके बताया हुए रास्ते पर चलने का पैगाम दिया।
मोहम्मदी। दरगाह वाली मस्जिद में जश्न ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। जुलूस दरगाह वाली मस्जिद से शुरू हुआ और शहर में भ्रमण करते हुए वहीं पर समाप्त हुआ। मितौली में जुलूस ए मोहम्मदी मितौली कस्बा सहित अन्य जगहों पर निकाला गया जुलूस में कस्ता विधायक मौजूद रहे।
निघासन। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस कस्बे के पलिया रोड स्थित नूरी मस्जिद से शुरू होकर प्रीतम पुरवा से बुद्धीपुरवा तक निकला। इस दौरान बरकाती कमेटी के अब्दुल रहमान, नौशाद, किस्मत अली, ताहिर, जैनुल आबदीन, इरफान, सरताज, नबी हसन, आफताब आलम आदि लोग मौजूद रहे। इसके अलावा ढखेरवा नानकार में अयूब और कमालुद्दीन की अगुवाई में जुलूस निकला।
सिंगाही। जुलूस-ए-मोहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू होकर बस अड्डा चुंगी चौकी भेड़ौरा होते हुए सब्जी मंडी पहुंचा। हाफिज मोहम्मद फारूक आदि मौजूद रहे।
ओयल। मिलादुन्नबी का जुलूस कस्बे में बाजे बजाते हुए धूम-धाम से निकाला गया। जुलूस की शुरुआत ओयल के मोहल्ला कोतवाली की जामा मस्जिद से शुरू हुआ। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सिराजुददीन अहमद, कोतवाली जामा मस्जिद सदर पप्पू खजॉची, सगीर अहमद, रईस रसूल अहमद, इकबाल मियॉ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
पलियाकलां। रविवार को शहर के मोहल्ला माहीगिरान की रजा मस्जिद से जुलूस का आगाज नातो मनकवत से हुआ जो रजा मस्जिद के पास खत्म हुआ। सुबह परचम कुशाई की रस्म टीटीएस दरगाहे आला हजरत बरेली से आए नावेद रजा कादरी ने अदा की। पुराने बस अड्डे पर मोहम्मद यासीन, मोहम्मद इरशाद और मोहम्मद नौशाद ने 50 गरीबों में रजाई बांटी।
मझगईं। कस्बे व छब्बापुरवा की जामा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी शानो शौकत के साथ निकला। जुलूस में सबसे आगे सजे घोड़ों पर इस्लामी झंडा लिए हुए बच्चे चल रहे थे। जुलूस में हाफिज निसार नातें पढ़ रहे थे और हाफिज मो.उमर तकरीर कर रहे थे। लोगों ने तबरुक भी तक्सीम किया। क्षेत्र के गांव बेला कलां, कोठिया, नौगवां, गदियाना मे भी जुलूस ए मोहम्मदी शान से निकाले गए।
चंदनचौकी। कस्बे में जुलूस की अगुवाई मौलाना अब्दुल मलिक ने की और जुलूस बिचपटा से बुद्धापुरवा, रामगढ़, कोठी तिराहा, चंदनचौकी होता हुआ पुन: बिचपटा में खत्म हुआ। धनगढ़ी (नेपाल)में भी जुलूसे मोहम्मदी शानो शौकत के साथ निकाला गया। इसमें लोग नातिया कलाम पढ़ते हुए चल रहे थे।