फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Barat withdrew when dowry demand was not met

दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात वापस ले गए

Thu, 25 Jun 2020 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Barat withdrew when dowry demand was not met
ममरी। दहेज की मांग पूरी न होने पर हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बघेल में आई बरात बगैर दुल्हन लौट गई। लड़की के पिता ने दूल्हे समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव बघेल निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री की शादी नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंद्राबाद निवासी शरद मिश्र के बेटे विभोर मिश्रा के साथ तय की थी। शादी की रस्म 19 जून को होनी थी। पिता के अनुसार 19 जून की शाम जब बरात गांव पहुंची और द्वारचार की रस्म पूरी करने की नौबत आई तो दूल्हा विभोर मिश्र, उसके पिता शरद मिश्र, भाई विनीत मिश्र, बहन रिचा देवी दहेज की मांग पर अड़ गए। बात बढ़ने पर विवाद होकर मारपीट होने लगी। बाद में बरात दुल्हन को विदा कराए बगैर लौट गई।
विज्ञापन

एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि 25 जून को लड़की के पिता की तहरीर पर दूल्हे विभोर मिश्र, उसके पिता शरद मिश्र, भाई विनीत मिश्र, बहन रिचा देेवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र के क्लार्क नगर निवासी एक महिला ने ससुराली जनों पर दहेज प्रताड़ना और पति पर दूसरी शादी कर लेने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीतापुर के क्लार्क नगर निवासी पीड़िता पूजा गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका विवाह चार वर्ष पहले नगर के मोहल्ला तीर्थ निवासी सुभाष चंद्र के पुत्र मनोज गुप्ता के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराली जन दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उसे प्रताड़ित करने लगे। 50 हजार रुपये, बाइक की मांग करते हुए ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया और उसके पति ने चुपचुपाते दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति मनोज कुमार, सास लक्ष्मी देवी, देवर आदर्श गुप्ता, ननद मधु सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed