फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Banyan tree to marry Tamarind Queen today, invitations distributed

Lakhimpur Kheri News: वटवृक्ष का इमली रानी से आज होगा विवाह, बांटे गए निमंत्रण

Fri, 31 Oct 2025 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Banyan tree to marry Tamarind Queen today, invitations distributed
केशवापुर। खेतौसा में आज पंचायत में रोपे गए बरगद वृक्ष का विवाह इमली रानी वृक्ष से धूमधाम से कराया जाएगा। वर पक्ष से प्रधान जसवंत वर्मा, विश्व देव वर्मा, लालमन वर्मा, रामकुमार, झाऊलाल वर्मा व वधू पक्ष से रामदास वर्मा, कमलेश वर्मा, रामनरेश, शिवसागर लाल, जवाहरलाल, सुरेश विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेगें। बरात के स्वागत का जिम्मा बाल गोविंद वर्मा, किशोरी लाल,रामगोपाल वर्मा करेंगे। बरात के निमंत्रण पत्र मूलचंद वर्मा व रमेश चंद्र वर्मा की तरफ से भेजे गए हैं।
विज्ञापन

प्रधान जसवंत वर्मा ने बताया विवाह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। क्षेत्रवासियों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। अपराह्न एक बजे बरगद वृक्ष की तरफ से बरात आएगी। लग्नानुसार इमली रानी की शादी बरगद वृक्ष से कराई जाएगी। पांच बजे कलेवा एवं विदाई की रस्म अदा की जाएगी। बरात में सभी गण्यमान्यों के शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भी बांटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed