फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Banks cash in order to get over the precarious

बैंकों में कैश खत्म होने से व्यवस्था चरमराई

Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Banks cash in order to get over the precarious
bank - फोटो : amar ujala
अधिकतर बैंकों में कैश न होने की टांग दी गई सूचना, लोग परेशान
विज्ञापन

जिले की अधिकतर बैंकों में कैश खत्म होने से मंगलवार को व्यवस्था चरमरा गई। ग्रामीण इलाकों के बैंकों के बाहर कैश न होने की सूचना लटका दी गई। इससे लाइन में लगे लोगों को मायूस होना पड़ा। कैश न होने की सूचना के बाद भी लोग घंटों पेमेंट आने की उम्मीद में खड़े रहे, फिर मायूस होकर लौट गए।
महेवागंज। मंगलवार को कस्बे मे इलाहाबाद बैंक शाखा पर रुपये लेने की आस मे पहुंचे लोगों को काफी देर लाइन मे लगने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ा। वजह रही बैंक में कैश न होना, वहीं जिला सहकारी बैंक मे सिर्फ सौ ग्राहकों को भुगतान किया गया। 
विज्ञापन


पैसा न मिलने से मझगईं में प्रदर्शन
पलियाकलां/मझगईं। बड़े नोट बंद हुए करीब 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आती दिखाई दे रही है। इधर मझगईं क्षेत्र के नौगवां में पैसा न मिलने पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर मंगलवार को सपा नेता रवि अहमद की अगुवाई में बैंक के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में हरेश्याम, रमेशकुमार, पवन कुमार, वेदराम, रामदीन, विनोद कुमार, सोहनलाल आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला में भी कैश की हुई दिक्कत, नहीं बदले गए नोट
गोला गोकर्णनाथ। बैंकों में कैंश की कमी के चलते नोट बदलने का काम तो बंद रहा। साथ ही एसबीआई के एटीएम के अतिरिक्त सभी बैंकों के एटीएम ठप रहे। कैश की कमी के कारण खातेदार और जरूरतमंद एक बैंक से दूसरे बैंक के चक्कर काटने को मजबूर रहे।
ममरी। इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक में कैश की कमी से दिन भर लेन देन बाधित रहा। रुपया निकालने आए लोग सुबह से ही लाइन में खड़े होकर बैंक के सामने दो बजे तक इंतजार करते रहे। फिर घर लौट गए।
संसारपुर। कस्बे की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में पैसा निकालने वालों की भीड़ लगी रही। बैंक से ग्राहकों को जरूरत के मुताबिक भुगतान नहीं मिल पाया।
सिकंद्राबाद। पंजाब नेशनल बैंक में कैश के अभाव में लोगों को लौटना पड़ा। शाखा प्रबंधक पंकज सिद्धार्थ ने बताया कि तीन सौ तीस खाताधारकों को भुगतान किया गया। धनाभाव में नोट नहीं बदले गए। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई।
बेहजम। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में कैश न होने की सूचना दिन भर लटकती रही। इससे खाताधारक परेशान रहे। बैंक कर्मचारी भी उन्हें सटीक जानकारी नहीं दे पाए, जिससे लोगों में रोष है।

इलाहाबाद बैंक में कैश खत्म, बीमार-बुजुर्ग सब परेशान
मैलानी। इलाहाबाद बैंक के बाहर लोग सुबह से लाइन में लग गए, लेकिन बैंक खुलने पर पता चला कि बैंक में कैश नहीं है। मैनेजर का काम देख रहे सहायक शाखा प्रबंधक दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार को ढाई बजे यहां कैश पहुंचा, जो उसी दिन खत्म हो गया। मंगलवार को कैश नहीं आया, जिससे खाताधारकों को भुगतान नहीं दिया जा सका। इससे बीमारों, बुजुर्गों को भी पैसा नहीं मिल सका। लाइन में लगे सुआबोझ ग्राम पंचायत के पूरनपुर गांव निवासी 70 वर्षीय श्रीकृष्ण डंडा टेककर बैंक पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह बीमार हैं और इलाज के लिए पैसा निकालने आए हैं, लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिल सका। इसी तरह नकहाघाट निवासी 60 वर्षीय विशुनदेव ने बताया कि वह बीमार हैं उनके पेट में दर्द है और दूसरे दिन बैंक आए हैं, लेकिन उन्हें दूसरे दिन भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

इलाहाबाद बैंक में लगा दी कैश न होने की सूचना
खमरिया। क्षेत्र की बैंक कैश की कमी से जूझ रही हैं। इलाहाबाद बैंक की खमरिया शाखा में सुबह से ही कैश न होने की सूचना लगा दी गई। घंटों पैसा आने का इंतजार कर खाताधारक लौट गए। शाखा प्रबंधकों का कहना है कि हेड ऑफिस से पर्याप्त कैश नहीं मिल रहा है। इस बाबत इलाहाबाद बैंक की खमरिया, ईसानगर, रुद्रपुर, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की खमरिया, मड़वा, हसनपुर कटौली, जिला सहकारी बैंक की खमरिया, हसनपुर कटौली, पंजाब नेशनल बैंक लाखुन शाखा प्रबंधकों का कहना है कि हमें मेन ब्रांच से पर्याप्त कैश नहीं मिल पाता है, जितना मिलता है उससे कुछ लोगों को कम से कम भुगतान करने पर भी आधे से अधिक लोगों को वापस करना पड़ता है। यही वजह है भीड़ कम नहीं हो रही है।

मितौली क्षेत्र की किसी बैंक में नहीं बंटा कैश
मितौली। मंगलवार को क्षेत्र की किसी भी बैंक से कैश नहीं बंट सका। बैंक खुलते ही इलाहाबाद बैंक, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के अलावा पीएनबी कस्ता, पिपरझला, इलाहाबाद बैंक कस्ता, अलीनगर आदि बैंकों में कैश न होने की नोटिस चस्पा कर दी गई। इससे बैंक खुलने के कई घंटे पहले से लाइन में लगे लोगों को निराशा हाथ लगी। लोग पूरे दिन लाइन में लग कर कैश आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद भी उन्हें मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। क्षेत्र के लल्हौआ गांव के रहने वाले बुर्जुग संत प्रसाद जैसे तमाम लोग बिना पैसे के ही मायूस होकर लौट गए।

पड़रिया में तीन दिन इंतजार बाद भी नहीं मिला पैसा
बिजुआ। पड़रिया तुला की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक ने पहले कई दिन तक महज पांच सौ रुपये तक ही भुगतान किया गया। शनिवार, सोमवार को कैश की  किल्लत रही, मंगलवार को महज चार लाख रुपये बांटे जाने की सूचना है, जो कि  हजारों खातेदारों में से महज सौ लोगों को ही मिल सके। मालपुर, दाउदपुर की ग्रामीण बैैंकों में लगी लाइन  किसानों की हालत बयां करती है।

कफारा में महज दो दिन ही मिला पैसा
धौरहरा। कफारा की बैंक ऑफ बड़ौदा में पिछले दस दिनों में महज दो दिन ही कैश दिया जा सके। शेष दिन पैसा न होने की बात कही गई। मंगलवार को कैश आया और एक बजे से दिया गया। दो हजार का एक नोट मात्र सौ लोगों को ही नसीब हो सकी। बाकी करीब एक हजार खाता  धारकों को बैरंग होना पड़ा। इससे खाता धारकों गुस्सा है। सहायक शाखा  प्रबंधक अरुण गोयल ने बताया, पलिया बैक से कैश मंगाया है, बुधवार को भुगतान  होगा।


बंद रहे एटीएम
गोला गोकर्णनाथ। कैश की कमी के कारण नगर में एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंकों के एटीएम ठप रहे, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

लाइन में लगे लोगों को युवकों ने चाय पिलाई
ओयल। नगर क्षेत्र के बैंक एवं डाकघर में मंगलवार को भी पैसे जमा करने और निकालने वालों की सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। युवकों ने लाइन में लगे लोगों को चाय पिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed