{"_id":"9b91b27158f176bdd56fcb20e3221fac","slug":"bank-visiting-students-the-information-gathered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक जाकर विद्यार्थियों ने जानकारियां लीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक जाकर विद्यार्थियों ने जानकारियां लीं
पलियाकलां
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडमाटंन पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं ने कामर्स के विषय से संबंधित प्रोजेक्ट पर कारपोरेशन बैंक में जाकर तमाम जानकारियां हासिल कीं।
बैंक मैनेजर विवेक राजवंशी ने छात्र-छात्राओं को पॉलिसियां, ब्याज दर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंकों में कैसे खाता खुलवाया जाता है और खाता खोलने के समय कौन-कौन से अभिलेख की जरूरत पड़ती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समय-समय पर जो ब्याज दरें परिवर्तित होती हैं उनकी जानकारी उनके मुख्य कार्यालय से दी जाती है। बैंकों में बचत खाता, चालू खाता , लोन खाता, सवधि जमा खाता, लोकवित्त खाता होते हैं और बैंक के चेक और डीडी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक पासबुक को महीने में कम से कम एक बार अवश्य पूरी कराएं तथा अपने खाते के ब्यौरे, इंटरनेट बैंकिंग, यूजर आईडी तथा पासवर्ड, एटीएम, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल बैकिंग, व्यक्तिगत सूचना किसी अन्य व्यक्ति को न दें । स्कूल की प्रधानाध्यापिका शहनाज खान ने बच्चों का सहयोग करने के लिए बैंक मैनेजर का आभार जताया।