फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bank

बैंकों में अचानक हुई हड़ताल से बढ़ी परेशानी

Wed, 23 Oct 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
bank
लखीमपुर खीरी। पिछले महीने हड़ताल स्थगित करने के बाद ग्राहकों को कोई सूचना दिए बिना मंगलवार को इलाहाबाद समेत विभिन्न बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंकों के विलय के विरोध में की गई इस हड़ताल से जिले भर में 122 बैंक शाखाओं में काम नहीं हुआ, जिससे करीब 300 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। हड़ताल की सूचना न होने के कारण व्यापारियों और आम नागरिकों को बैंक से खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर हड़ताल का आह्वान किया गया था। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए इलाहाबाद की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिलामंत्री अतुल मेहरोत्रा ने कहा कि बैंकों के विलय के प्रस्ताव को वापस लिया जाए। क्योंकि ऐसा होने पर रोजगार के अवसर कम होंगे। इसके अलावा वेतन पुनरीक्षण, सप्ताह में पांच दिन काम, सभी कैडरों के पदों पर भर्ती, एनपीए खाताधारकों के नाम सार्वजनिक करने, ग्राहकों पर लगने वाला सर्विस चार्ज कम करने आदि मांगे की गईं। हड़ताल से इलाहाबाद बैंक की 60 शाखाओं सहित पीएनबी, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक, यूनाइटेड बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, विजया बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा की कुल 122 शाखाओं में तालाबंदी होने से कामकाज नहीं हुआ। हालांकि एसबीआई की शाखाओं में हड़ताल न होने से कुछ राहत रही। मंगलवार को इलाहाबाद व अन्य बैंकों में अचानक हड़ताल किए जाने के पीछे पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने बाकायदा प्रबंधन को सूचना दी थी।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक समेत अन्य बैंकों की करीब 122 शाखाओं में हड़ताल का असर रहा है। इससे करीब 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। -जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed