फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bank guard was loading gun, businessman injured after being shot

Lakhimpur Kheri News: बैंक का गार्ड लोड कर रहा था बंदूक, गोली चलने से व्यापारी घायल

Mon, 11 Nov 2024 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bank guard was loading gun, businessman injured after being shot
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहम्मदी रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सुरक्षा गार्ड से बंदूक लोड करते समय अचानक गोली चल गई। गोली सड़क के दूसरी तरफ दुकान पर बैठे सर्राफा व्यापारी एवं उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार सोनी को लगी। सुरक्षा गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह बैंक खुलने पर सुरक्षा कर्मी सेवानिवृत्ति फौजी सुनील कुमार निवासी डलवापुर थाना मितौली अपनी दोनाली बंदूक साफकर कारतूस लोड कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। इससे बैंक के सामने सड़क की दूसरी ओर दुकान पर बैठे सर्राफा व्यापारी शिवकुमार सोनी छर्रे लगने से घायल हो गए। अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बैंक शाखा प्रबंधक उमेश कुमार घायल शिवकुमार सोनी को सीएचसी लेकर गए। गनीमत रही कि गोली पेट में बाई ओर छूते हुए निकल गई। इससे सर्राफा व्यापारी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंचे उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम मोहन सोनी ने घटना को सुरक्षा कर्मी की घोर लापरवाही बताया। पुलिस ने सुरक्षा कर्मी सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि सुनील कुमार सेवानिवृत्त फौजी हैं। अप्रैल 2022 से बैंक में सुरक्षा गार्ड हैं। रोज की भांति वह सोमवार को बंदूक साफ कर लोड कर रहे थे। इस दौरान से धोखे से फायर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed