फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bank employees on strike for the second day after deducting two days' salary

दो दिन का वेतन कटाकर बैंक कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर

Wed, 30 Mar 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bank employees on strike for the second day after deducting two days' salary
लखीमपुर खीरी। सरकार की नीतियों के खिलाफ केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को दूसरे दिन भी बैंक, बीमा और डाकघरों में हड़ताल रही। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग पांडेय और जिला सचिव अतुल मेहरोत्रा के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने इंडियन बैंक मंडलीय कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

हड़ताली बैँक कर्मचारियों ने दावा किया है कि दो दिवसीय हड़ताल के कारण करीब 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा है। दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी जिले के लगभग सभी बैंक कर्मचारियों ने अपना दो दिन का वेतन कटाकर हड़ताल रखी। सोमवार की हड़ताल में ‘बैंक बचाओ राष्ट्र बचाओ’ और ‘देश के लिए हड़ताल’ जैसे नारों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रिटायरीज यूनियन के सदस्यों ने हड़ताल में जोरदार भागीदारी दिखाई। आल इंडिया बैंक इमप्लाइज यूनियन के साथ अन्य संगठनों से संबद्ध बैंक कर्मियों ने इस दो दिवसीय हड़ताल में हिस्सा लिया और अपनी मांगे सरकार के सामने रखीं। प्रदर्शन में इंडियन बैंक से संजीत, अलीशेर, विपिन, मोनिका, सुनील, सेंट्रल बैंक से नीरज, यूनियन बैंक से शाश्वत, केनरा बैंक से शशांक, पीएनबी से ऋषि गिरि, पंजाब एंड सिंध बैंक से सरदूल सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का है विरोध
कॉरपोरेट को पांच लाख करोड़ का ऋण माफ करना
जनता को मिलने वाली सब्सिडी समाप्त करना
सरकारी क्षेत्र में नौकरियां समाप्त करना
जनता के खातों से जबरदस्ती बीमा करना
ये हैं मांगे
निजीकरण बंद किया जाए
पुरानी पेंशन लागू की जाए
एनपीएस बंद किया जाए
जमा राशि पर ब्याज दरें बढ़ाई जाएं
पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू हो
जीवन बीमा और बैंकिंग में महंगाई भत्ते की विसंगति दूर हों
नई श्रम संहिताओं को रद्द किया जाए
ठेका कामगारों को नियमित किया जाए
वैधानिक न्यूनतम वेतन लागू किया जाए
अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को बीमा सुरक्षा दी जाए।
कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में सार्वजनिक निवेश बढ़ाया जाए।
डाक कर्मियों की हड़ताल से दूसरे दिन भी सेवाएं ठप- केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आल इंडिया पोस्टल इंपलाइज यूनियन ग्रुप सी, नेशनल डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी, नेशनल डाक कर्मचारी संघ खीरी मंडल के बैनर तले खीरी मंडल के डाक कर्मचारी संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे।
कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली, 18 माह का डीआर/डीए का भुगतान, अनुकंपा मृतक भर्तियां, सभी रिक्त पदों पर भर्ती, आठवां वेतन आयोग का गठन, खाली पदों को तत्काल भरने, नए पदों के सृजित करने, दैनिक वेतन भोगी एवं ठेका श्रमिकों को नियमित करने, कर्मचारी विरोधी एवं श्रमिक विरोधी नई श्रम संहिताओं को वापस लेने आदि की मांग की।

हड़ताल के कारण डाक घरों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ओपी वर्मा, पीके सिंह, मुकेश यादव, अवधेश वर्मा, वीर बहादुर राम आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed