{"_id":"57409dd14f1c1b6f64ac7bf1","slug":"banana-growers-to-tunes-of-the-storm-sweep","type":"story","status":"publish","title_hn":"केला उत्पादक किसानों की खुशियां उड़ा ले गई आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केला उत्पादक किसानों की खुशियां उड़ा ले गई आंधी
अमर उजाला ब्यूरो-बांकेगंज।
Updated Sat, 21 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
केला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तूफान से बांकेगंज इलाके में सैकड़ों एकड़ केले की फसल बर्बाद
तरबूज, खरबूजा और लीची की फसल भी हुई तबाह
कस्बा सहित इलाके में आंधी के साथ चलीं तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश अपने संग केला उत्पादक किसानों की खुशिया उड़ा ले गईं। शुक्रवार रात 11 बजे के लगभग तूफान की गति से चली तेज हवाओं से किसानों के खेतों में सैकड़ों एकड़ क्षेत्रफल में खड़ी लहलहाती नाजुक केला फसल गिरकर बर्बाद हो गई। इसके अलावा तरबूज, खरबूजा और लीची फसल को भारी तबाही हुई है। केला उत्पादक किसानों यदुनंदन सिंह पुजारी, जतन सिंह, विश्वजीत सिंह, अंजू सिंह, प्रेम सिंह, विपिन शर्मा, त्रिलोक सिंह आदि ने बताया कि तूफान से खेतों में खड़ी लहलहाती केला फसल गिरकर बर्बाद हो गई। इसके अलावा क्षेत्र में तरबूज, खरबूजा और लीची फसलों को भी भारी तबाही हुई है। संबधित किसानों देवा सिंह, अंजू सिंह, अनवर खां, संजय, अरविंद कुमार आदि ने बताया कि पिछले कई सालों से वह परंपरागत खेती के साथ ही मौसमी फलों की खेती करते चले आ रहे है। शुक्रवार रात आंधी के साथ चली तेज हवाओं से फसलों में शत प्रतिशत नुकसान इससे पहले कभी नहीं हुआ।