{"_id":"66a5607dffe7cfb52c01b844","slug":"ban-on-entry-of-heavy-vehicles-till-11-pm-on-monday-night-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-125779-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सोमवार की रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सोमवार की रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शुक्रवार को एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने रूट डायवर्जन शुरू कर दिया है।
सोमवार की आधी रात तक नगर में शिव मंदिर मार्ग के आसपास के मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन और भारी कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सावनभर प्रत्येक रविवार मध्य रात तक रोडवेज बस अड्डे का संचालन मोहम्मदी रोड बाईपास चौराहे के निकट सत्य प्रकाश अग्रवाल राइस मिल से परिसर से किया जाएगा।
रूट डायवर्जन
लखीमपुर की ओर से शाहजहांपुर, खुटार व मोहम्मदी की ओर जाने वाले वाहन रिलायंस पेट्रोल पंप से मोहम्मदी बाइपास होते हुए जाएंगे। शाहजहांपुर, मोहम्मदी की ओर से आने वाले वाहन मोहम्मदी बाइपास चौराहा से रिलायंस पेट्रोल पंप होते हुए लखीमपुर की ओर जाएंगे। मोहम्मदी बाइपास चौराहा से खुटार की ओर जाएंगे। खुटार से लखीमपुर, मोहम्मदी की ओर आने वाले वाहन मोहम्मदी बाइपास चौराहा रिलायंस पेट्रोल पंप बाइपास से लखीमपुर की ओर जाएंगे। अलीगंज से गोला की ओर आने वाले वाहन अलीगंज नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहा से भूतनाथ रोड होते हुए लखीमपुर की ओर जाएंगे। यह प्लान रविवार, सोमवार के साथ नाग पंचमी, बाबा भूतनाथ मेले के दिन प्रभावी रहेगा। अन्य दिनों में सामान्य रूप से यातायात व्यवस्था संचालित रहेगी।
विज्ञापन
यहां पार्किंग स्थल बनाए गए
लखीमपुर की ओर से आने वाले वाहन पशु बाजार रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पार्क किए जाएंगे। अलीगंज की ओर से आने वाले वाहन मंडी समिति के अंदर खड़े होंगे। खुटार की ओर से आने वाले वाहन चीनी मिल ट्रक यार्ड के अंदर पार्क होंगे। मोहम्मदी मार्ग की ओर से आने वाले वाहन कंजा के पास पार्क होंगे।