{"_id":"61f43aa57aa38e3dcc28bb33","slug":"ban-on-election-rallies-increased-demand-for-android-mobiles-and-laptops-lakhimpur-news-bly4738090111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रैली पर लगा प्रतिबंध, एंड्रायड मोबाइल व लैपटॉप की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रैली पर लगा प्रतिबंध, एंड्रायड मोबाइल व लैपटॉप की बढ़ी मांग
विज्ञापन
दुकान पर लैपटॉप खरीदता ग्राहक
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर चुनाव आयोग की सिर्फ वर्चुअल रैली और प्रचार प्रसार की अनुमति के बाद वर्चुअल चुनाव प्रचार में जुटे नेताओं की वजह से जिले में मोबाइल और लैपटॉप की मांग अचानक बढ़ गई है। ऑनलाइन चुनाव प्रचार के लिए कुछ पार्टी कार्यालयों पर वार रूम तैयार हो गए तो कुछ में तैयार किए जा रहे हैं। इसको लेकर माननीय मोबाइल और लैपटाप दुकानों से खरीदने के साथ ऑन लाइन भी मंगा रहे हैं।
कोरोना के कारण विधानसभा चुनाव में प्रचार का तरीका बदल गया है। राजनीतिक दलों से लेकर नेताओं ने सोशल मीडिया पर प्रचार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप और इंस्टाग्राम का सहारा लिया जा रहा है। पार्टी कार्यालयों से लेकर नेेताओं के घर पर वार रूम तैयार हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के लिए संसाधनों की जरूरत पड़ने लगी है। इससे बाजार में मोबाइल, लैबटॉप और टैबलेट की खरीदारी शुरू हो गई है।
इनके दुकानदारों का कहना है कि चुनाव का तारीख घोषित होते ही मोबाइल और टैबलेट की मांग बढ़ने लगी है। लैपटॉप भी खरीदे जा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि मोबाइल, लैपटॉप एवं टैबलेट की मांग में करीब 10 फीसदी तक इजाफा हुआ है। हालांकि मोबाइल, लैपटॉप एवं टैबलेट की बिक्री दुकानों से ही नहीं हो रही है, बल्कि ऑनलाइन खरीदारी भी जोर शोर से हो रही है।
विज्ञापन
फेसबुक से लेकर व्हाटसएप ग्रुप पर प्रचार की चल रही जंग
फेसबुक,व्हाटसएप ग्रुप से लेकर मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज भेजकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की जा रही है। माननीयों ने अपने कार्यालय से लेकर घर पर तक कंप्यूटर सिस्टम लगा रखा है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपलोड मोबाइल नंबरों पर एक क्लिक से ही मैसेज भेज रहे हैं।
चुनावी सभा और रैली पर रोक लगने से अधिक रैम वाले मोबाइल, टैबलेट की मांग बढ़ी गई। दुकानों से खरीदने के साथ लोग ऑन लाइन भी मोबाइल और टैबलेट मंगा रहे है, क्योंकि माननीय भी प्रचार के लिए बनाई गई टीमों को मोबाइल दे रहे हैं। - मनोज गुप्ता, मोबाइल शॉप
वर्चुअल प्रचार को लेकर मोबाइल की मांग बढ़ने की जैसी उम्मीद थी। उस तरह बिक्री नहीं बढ़ी है। इस समय अधिक रैम वाले मोबाइलों की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं लोग ऑन लाइन मोबाइल भी मंगा ले रहे हैं। संभवत: इनका इनका चुनाव में प्रयोग होगा। - मनीष अग्रवाल, मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर
चुनावी रैली और सभाओं पर रोक लगना इसके साथ वर्चुअल प्रचार प्रसार की परमीशन होने से उम्मीद जगी थी कि मोबाइल बिक्री में तेजी आएगी, लेकिन कोई खास असर नहीं पड़ा। वैसे भी लोग मोबाइल आदि अब ऑन लाइन ज्यादा मंगा रहे हैं। - अंकुश चेतवानी, आकाश मोबाइल