{"_id":"589c881a4f1c1bc05537b0f1","slug":"bagas-full-six-shops-damaged-truck-overturns","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैगास भरा ट्रक पलटने से छह दुकानें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैगास भरा ट्रक पलटने से छह दुकानें क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनहानि नहीं, लेकिन बकरे, मुर्गे दबे, हजारों का नुकसान
मोहम्मदी रोड नए बाईपास मार्ग से मोहम्मदी के लिए मुड़ते समय एक बैगास से भरा ओवरलोड ट्रक गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित होकर रोड के किनारे रखे छह लकड़ी की खोखों पर पलट गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन ट्रक के नीचे तीन बकरियां, डेढ़ दर्जन मुर्गे, एक बाइक, तीन साइकिलें दब गई।
नये बाईपास रोड पर खुटार की ओर से एक बैगास से भरा ओवरलोड ओवरहाइट ट्रक आ रहा था। मोहम्मदी रोड पर मुड़ते समय ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे की रखे लकड़ी की खोखानुमा दुकानों पर पलट गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। दुकानों के आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागे। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक के नीचे नसीमुद्दीन और मैकू की साइकिल की दुकान, जाबिर की मुर्गे की दुकान, शरीफ और वारिस की बकरे मीट की दुकान, सिराज की हेयर ड्रेसर की दुकान नष्ट हो गई। दुकानदारों ने बताया कि ट्रक के बैगास के नीचे तीन बकरे, डेढ़ दर्जन मुर्गे, एक बाइक, तीन साइकिलें दब गईं। बिजली के दो खंभे भी तार सहित टूट गए। लोगों ने हाइडिल फोन कर विद्युतापूर्ति बंद कराई और पुलिस को सूचना दी। ट्रक पलटते ही चालक मौके से फरार हो गया, जबकि हेल्पर शाहिद बाल-बाल बच गया। उसने बताया कि ट्रक जिला रामपुर के शाहाबाद निवासी मुशाहिद चला रहा था।