{"_id":"66ba50ee413dcf8bbb0e7f5e","slug":"backward-district-in-ranking-of-development-works-moved-from-5th-to-16th-position-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-126941-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विकास कार्यों की रैकिंग में पिछड़ा जिला, पांच से 16वें पायदान पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विकास कार्यों की रैकिंग में पिछड़ा जिला, पांच से 16वें पायदान पर पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन से जारी विकास कार्यों की रैंकिंग में जिला पिछड़ गया। पिछले महीने की अपेक्षा जुलाई में करीब 10 अंक नीचे गिरा है। जून में जिले की रैंकिंग पांचवीं थी, लेकिन जुलाई की रैकिंग 16 नंबर पर है। रैकिंग में पिछड़ने के बाद अफसरों ने समीक्षा शुरू कर दी है।
विकास कार्यों के मामले में शासन ने जुलाई की रैंकिंग जारी की है। प्रदेश में पहले स्थान पर महराजगंज है। लखीमपुर को 16 वां स्थान मिला है, जबकि जून में लखीमपुर को विकास कार्यों में पांचवां स्थान मिला था। एक महीने में 10 नंबर घटे हैं। जनपद की रैंकिंग पिछड़ने के पीछे पशुपालन विभाग का अंडा उत्पादन, बेसिक शिक्षा विभाग की एमडीएम में बच्चों की उपस्थिति, उद्योग विभाग की सीएम युवा स्वरोजगार, पंचायत विभाग की स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज दो, 15वां राज्य वित्त आयोग की धनराशि खर्च करने, एनआरएलएम की योजना में सी ग्रेड मिली है।
साथ ही पशुपालन की कृत्रिम गर्भाधान योजना, बेसिक शिक्षा का निपुण भारत अभियान, समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह पारिवारिक लाभ योजना कोई ग्रेड मिला है। वहीं मछली उत्पादन, प्रधानमंत्री पोषण को लेकर स्कूलों का निरीक्षण, बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर बदलने, फाल्ट दुरुस्त करने में आदि में ए ग्रेड मिला है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पिछले महीने की अपेक्षा जुलाई की रैंकिंग गिरी है। सभी बिंदुओं पर समीक्षा की जा रही है, आखिर क्या वजह रही। कोशिश रहेगी कि अगले महीने रैंकिंग में सुधार हो।
अभिषेक कुमार, सीडीओ